हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB

पियक्कड़ों के लिए तेज प्रताप यादव का बड़ा बयान, यहां बताई शराबियों की जगह

विज्ञापन

Bihar News: बिहार सरकार में मंत्री तेज प्रताप यादव ने बुधवार को शराब पीने वालों को लेकर बड़ा बयान दिया है। मीडिया को दिए बयान में उन्होंने कहा शराब पीकर मरने वोलों को कोई मुआवजा नहीं दिया जाना चाहिए। इसके खिलाफ हम आंदोलन छेड़ेंगे। कोई अगर हमको शराब पीते दिख गया तो उसे अपनी गाड़ी में बैठाकर जेल में डाल देंगे।

बता दें हाल ही में छपरा जिले के मशरक और इशुआपुर से जहरीली शराब पीने से 7 लोगों की मौत हो गई थी। आए दिन बिहार के किसी न किसी जिले से जहरीला शराब पीने से लोगों की मौत की सूचना मिली है। फिलहाल बिहार पुलिस राज्य में अवैध रूप से शराब बेचने के खिलाफ अभियान चला रही है।

विज्ञापन

Sponsored Links by Taboola