तेज प्रताप यादव की पार्टी JJD ने NDA को दिया नैतिक समर्थन, बहन रोहिणी को राष्ट्रीय संरक्षक बनने का ऑफर

रोहिणी आचार्य ने परिवार और पार्टी से अलग होने का ऐलान कर सभी को हैरान कर दिया था. उन्होंने तेजस्वी यादव, उनके करीबी संजय यादव और रमीज नेमत पर कई गंभीर आरोप लगाए.

Untitled design (72)
विज्ञापन

बिहार विधानसभा चुनाव के बाद लालू परिवार चल रहे कहल के बीच जनशक्ति जनता दल (JJD) के प्रमुख तेज प्रताप यादव ने एनडीए को नैतिक समर्थन देने का ऐलान किया है. इसके साथ ही उन्होंने अपनी बहन रोहिणी को राष्ट्रीय संरक्षक बनने का भी ऑफर दिया है. बीते शनिवार रोहिणी आचार्य ने परिवार और पार्टी से अलग होने का ऐलान कर सभी को हैरान कर दिया था. उन्होंने तेजस्वी यादव, उनके करीबी संजय यादव और रमीज नेमत पर कई गंभीर आरोप लगाए. इस बीच रोहिणी के समर्थन में उतरे उनके भाई तेज प्रताप यादव की पार्टी जेजेडी ने रविवार को हुई एक बैठक में एनडीए को नैतिक समर्थन देने की घोषणा की है. जेजेडी ने रोहिणी आचार्य को भी पार्टी की राष्ट्रीय संरक्षक बनने का ऑफर दिया है. हालांकि अभी इस ऑफर पर रोहिणी की तरफ से कोई बयान सामने नहीं आया है.

तेजस्वी यादव करेंगे रोहिणी से बात


JJD के राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रेम यादव ने अपने एक बयान में कहा कि पार्टी की मीटिंग में तेज प्रताप यादव ने ये प्रस्ताव भी रखा कि उनकी बहन रोहिणी आचार्य को जेजेडी का राष्ट्रीय संरक्षक बनाया जाए. प्रेम यादव के मुताबिक तेज प्रताप जल्द ही इस विषय पर अपनी बहन रोहिणी से बात करेंगे और उनकी जेजेडी की राष्ट्रीय संरक्षक बनने का आग्रह करेंगे. गौरतलब है कि तेज प्रताप यादव ने पहले ही लालू-परिवार से खुद को अलग कर राजनीतिक और पारिवारिक मतभेदों को जगजाहिर कर दिया था. अब लालू की दूसरी बेटी रोहिणी ने आत्मसम्मान का हवाला देते हुए आरजेडी और परिवार से नाता तोड़ने का ऐलान कर इन मतभेदों की पुष्टि कर दी है.

विज्ञापन

तेज प्रताप यादव को चुनाव में लगा बड़ा झटका


परिवार से अलग होने के बाद तेज प्रताप यादव ने अपनी नई पार्टी जनशक्ति जनता दल (JJD) की स्थापना की, जिसके बाद उन्होंने 2025 का बिहार विधानसभा चुनाव लड़ा, लेकिन उन्हें करारी शिकस्त मिली. तेज प्रताप ने महुआ विधानसभा सीट से अपना नामांकन भरा था, लेकिन चुनाव नतीजे सामने आने के बाद उन्हें हार का सामना करना पड़ा. तेज प्रताप को काफी आत्मविश्वास था कि उनकी पार्टी 10 से 15 सीटों पर बड़ी आसानी से कब्जा कर लेगी, लेकिन नतीजे बिल्कुल अलग निकले. बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में तेज प्रताप तो हारे ही, उनकी पार्टी JJD का कोई भी उम्मीदवार जीत नहीं पाया.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Akarsh Shukla

Akarsh Shukla

आकर्ष शुक्ला न्यूज 24 के साथ बतौर चीफ सब एडिटर जुड़े हुए हैं. मूल रूप से नोएडा, उत्तर प्रदेश के रहने वाले आकर्ष ने पत्रकारिता का सफर 2016 में प्रिंट मीडिया से शुरू हुआ, बाद में उन्होंने डिजिटल मीडिया का रुख किया. आकर्ष शुक्ला ने गुरु जंभेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (GJUS&T) हिसार, हरियाणा से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री हासिल की. आकर्ष ने दिल्ली के अखबार वूमेन एक्सप्रेस में काम किया. इसके बाद नवोदय टाइम्स, ओपेरा न्यूज, वनइंडिया, इंडिया डॉट कॉम (जी मीडिया ग्रुप) में विभिन्न पदों पर कार्य किया. आकर्ष शुक्ला अक्टूबर, 2025 से न्यूज24 से जुड़े हुए हैं, जहां वो मुख्य रूप से राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय और राजनीति से जुड़ी खबरों को कवर करते हैं. इसके साथ ही आकर्ष शिफ्ट हेड के तौर पर टीम का नेतृत्व भी करते हैं. आकर्ष ने लोकसभा और विधानसभा चुनाव के अलावा संसद से जुड़ी खबरों को कवर किया है. उनकी राजनीति में गहरी रुचि है, इस कारण वह राजनीति से जुड़ी खबरों को आसान शब्दों में लिखने में माहिर हैं. डिग्री और डिप्लोमा: आकर्ष शुक्ला ने दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक (BA) की डिग्री के बाद गुरु जंभेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (GJUS&T) हिसार, हरियाणा से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MJMC) पोस्ट ग्रेजुएशन किया है. आकर्ष शुक्ला ने DICS इंस्टीट्यूट से कंप्यूटर सॉफ्टवेयर और हार्डवेयर में 2 साल का डिप्लोमा भी किया है. पत्रकारिता में अनुभव: 10 वर्ष से अधिक
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ