बिहार में विधानसभा चुनाव होने वाला है। चुनाव के चलते जमकर राजनीति हो रही है। सबकी निगाहें लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव पर टिकी हुई हैं। चर्चा है कि वह नई पार्टी का ऐलान कर सकते हैं। इसी बीच उन्होंने अपना झंडा बदल दिया है और अब उन्होंने ‘टीम तेज प्रताप यादव’ का झंडा लगा लिया है। विधानसभा पहुंचे तेज प्रताप यादव से जब अगली सरकार को लेकर सवाल पूछा गया तो उन्होंने मुस्कुरा दिया।
विधानसभा पहुंचे तेज प्रताप यादव से जब सवाल पूछा गया कि राबड़ी देवी ने कहा है कि नीतीश कुमार की जगह अब किसी युवा को मौका मिलना चाहिए, इस पर तेज प्रताप यादव ने कहा कि युवाओं को मौका मिलना ही चाहिए। हम तो यह पहले से कहते आ रहे हैं और माताजी ने ये बात कही है तो कुछ सोच-समझकर ही कहा होगा।
कहां से लड़ेंगे चुनाव? पढ़ें तेज प्रताप यादव का जवाब
इसके बाद उनसे पूछा गया कि बिहार में अपराध बढ़ गया है, इस पर क्या कहेंगे? तेज प्रताप यादव ने कहा कि बिहार में अपराध चरम पर है। सरकार कुछ नहीं कर पा रही है। चुनाव लड़ने के सवाल पर तेज प्रताप यादव ने कहा कि अभी यह तय नहीं हुआ है कि चुनाव कहां से लड़ा जाएगा। अलग-अलग जगहों की चर्चा हो रही है, इससे कोई फर्क नहीं पड़ता। महुआ में हमने बहुत काम किया है।
अगली सरकार किसकी बनने वाली है? इस सवाल के जवाब में तेज प्रताप यादव के चेहरे पर मुस्कुराहट आ गई। मुस्कुराते हुए तेज प्रताप यादव ने कहा कि अब देखिए, सरकार किसकी बनती है। इस सवाल के जवाब में तेज प्रताप यादव की मुस्कराहट और अस्पष्ट जवाब ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं।
यह भी पढ़ें : बिहार एनडीए में फूट! विधायकों ने लगाए आरोप, एक विधायक को लेकर डिप्टी सीएम-मंत्री में हुई बहस
तेज प्रताप यादव अक्सर तेजस्वी यादव को सीएम बनाने की बात कहते रहे हैं। वह NDA की सरकार को बिहार से उखाड़ फेंकने की बात करते रहे हैं, लेकिन पिछले दिनों हुए घटनाक्रम के बाद अब तेज प्रताप यादव ‘सरकार किसकी बनेगी’ के सवाल पर ‘देखने’ की बात कह रहे हैं। क्या तेजस्वी यादव और तेज प्रताप यादव के बीच सब कुछ ठीक है? क्या पार्टी और परिवार से बाहर रहने के बाद भी वह राजद के समर्थन में रहेंगे? आने वाले दिनों में यह स्थिति साफ हो पाएगी।
संबंधित खबरें
क्या बिहार को बाढ़ मुक्त राज्य बनाना संभव? नितिन गडकरी ने सम्राट सरकार से मांगी मंजूरी, बताया पूरा रोडमैप
1 day agoलड़के को पीटा, लड़की से बदसलूकी, ले गए बाइक की चाबी… जमुई-समस्तीपुर के बाद बिहार का एक और VIDEO वायरल; 2 अरेस्ट
2 days ago50 लाख के जेवर, एक करोड़ कैश… पटना के अफसर दंपति पर विजिलेंस रेड में मिला खजाना
2 days agoबिहार के बेगूसराय में लड़की के साथ होटल में रेप, वीडियो हुआ वायरल, 2 आरोपी गिरफ्तार
3 days agoKal Ka Mausam: भारत के कई राज्यों में बारिश का अलर्ट, दिल्ली-NCR में कैसा रहेगा मौसम; जानिए IMD ने क्या कहा
3 days ago'आंगन का मिलन' कार्यक्रम से आंगनबाड़ी सेवायें होंगी सुदृढ़, बच्चों के पोषण, स्वास्थ्य एवं प्रारंभिक शिक्षा पर विशेष जोर - सीएम सम्राट चौधरी
3 days agoसीएम सम्राट चौधरी ने शुरू किया ‘आंगन का मिलन’, बच्चों की पढ़ाई और पोषण पर रहेगा खास ध्यान
3 days agoMLC चुनाव: BJP ने बिहार से 4 और यूपी से 6 सीटों पर प्रत्याशियों का किया ऐलान
3 days agoसीएम सम्राट चौधरी के खिलाफ पुलिस स्टेशन पहुंची मीसा भारती, आखिर क्यों की FIR दर्ज कराने की मांग?
7 days agoबराज के 25 गेट खुले, आएगा 6 लाख क्यूसेक पानी, बिहार में कोसी के रौद्र रूप से जल प्रलय का खतरा
7 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines