Tej Pratap Yadav life danger in bihar: बिहार के पूर्व मंत्री तेज प्रताप यादव की जान को खतरा है. लालू यादव के बड़े बेटे ने पार्टी से निकाले गए राष्ट्रीय प्रवक्ता संतोष रेनू यादव पर जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए उनके खिलाफ पटना थाने में शिकायत भी दी है. तेज प्रताप यादव ने गृह मंत्री सम्राट चौधरी को भी पत्र लिखकर सुरक्षा मांगी है. पत्र में आरोप लगाया है कि जनशक्ति जनता दल के राष्ट्रीय प्रवक्ता संतोष रेनू यादव ने उन्हें जान से मारने की धमकी दी है. तेज प्रताप यादव ने आरोपी नेता को अपनी पार्टी से निकाल दिया था.
संतोष रेनू यादव क्यों निकाला
संतोष रेनू यादव जनशक्ति जनता दल के राष्ट्रीय प्रवक्ता रह चुके हैं, जिन्हें पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेज प्रताप यादव ने पार्टी अनुशासन और सार्वजनिक छवि को धूमिल करने का दोषी ठहराया था. पार्टी विरोधी गतिविधियों के कारण ही संतोष रेनू यादव को पार्टी से निष्कासित करने का फरमान सुनाया गया था. आरोप है कि संतोष रेनू यादव की ओर से तेज प्रताप यादव को लगातार धमकियां मिल रही हैं, गृह मंत्री को लिखे पत्र में तेज प्रताप यादव ने व्यक्तिगत सुरक्षा को गंभीर खतरा बताते हुए सुरक्षा की मांग की थी.
नीतीश सरकार को लेकर भी तेजप्रताप के बदले सुर
जनशक्ति जनता दल के अध्यक्ष तेजप्रताप यादव के बिहार सरकार को लेकर भी सुर नरम पड़ने लगे हैं. बिहार में कानून व्यवस्था की स्थिति को लेकर जब तेज प्रताप यादव से सवाल पूछा गया तो उन्होंने कहा कि कभी-कभी प्रशासन विफल हो जाता है. हत्याएं सिर्फ बिहार में ही नहीं हो रही हैं; ये बिहार के बाहर भी हो रही हैं. सरकार पूरी तरह एक्शन में है. बीते दिन तेजप्रताप का धुरंधर फिल्म के गीत पर रील वायरल हुई थी.
संबंधित खबरें
BJP ने पार्टी के 2 नेताओं को 6 साल के लिए किया निष्कासित, जानिए वजह
1 hr agoप्रह्लाद जोशी की मौजूदगी में सम्राट चौधरी का शिक्षा पर फोकस
1 day agoयूपी-बिहार से लेकर केरल तक बारिश का अलर्ट, इन राज्यों में आंधी की चेतावनी
4 days agoपटना से लखनऊ आ रही फ्लाइट पर गिरी आकाशीय बिजली, मची चीख पुकार
4 days agoचिराग पासवान के एक और विधायक पर गिरी गाज, ठेकेदार ने लगाया रंगदारी का आरोप
6 days agoसम्राट चौधरी ने ₹122 करोड़ के सासाराम बाईपास का किया लोकार्पण
6 days agoपटना में पुलिस कार्रवाई के डर से पुनपुन नदी में कूदे 60 लोग, 2 की मौत
6 days agoदिल्ली-यूपी, बिहार में कल कैसा रहेगा मौसम, IMD ने दिया राज्यों का अपडेट
9 days agoबिहार बन सकता है बाढ़ मुक्त राज्य! नितिन गडकरी ने CM सम्राट से मांगी मंजूरी
11 days agoलड़के को पीटा, लड़की से बदसलूकी... बिहार का एक और VIDEO वायरल, 2 अरेस्ट
12 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines