Bihar Election 2025: बिहार में विधानसभा चुनाव की तैयारियों के बीच राजनीति में एक नया मोड़ आ गया है. आरजेडी नेता लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव ने अपनी पार्टी जनशक्ति जनता दल की उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है. पार्टी द्वारा जारी की गई इस लिस्ट में तेज प्रताप यादव महुआ से चुनाव लड़ने वाले हैं. इस घोषणा के बाद राजनीति में हलचल तेज हो गई है.
तेज प्रताप की पार्टी के इस फैसले ने राजनीतिक गलियारों में हलचल बढ़ा दी है, क्योंकि महुआ वही सीट है, जहां से तेज प्रताप पहले भी विधायक रह चुके हैं.
तेज प्रताप यादव ने कहा कि उनकी पार्टी का लक्ष्य युवाओं को राजनीति में नई दिशा देना है और बिहार को विकास की राह पर आगे बढ़ाना है. साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि जनशक्ति जनता दल आम लोगों की आवाज बनेगी और भ्रष्टाचार, बेरोजगारी और गरीबी जैले मुद्दों को लेकर काम करेगी.
यह भी पढ़ें- प्रशांत किशोर ने जारी की प्रत्याशियों की दूसरी लिस्ट, 65 उम्मीदवारों के नामों का हुआ ऐलान
कई नए चेहरे भी हैं शामिल
वहीं, जनशक्ति जनता दल के सिंबल पर तेजप्रताप यादव चुनाव लड़ेंगे. तेजप्रताप की नई पार्टी JJD ने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है. पहले चरण में 21 उम्मीदवारों के नाम की घोषणा की गई है. तेजस्वी यादव के उम्मीदवार के खिलाफ महुआ से तेज प्रताप यादव चुनाव लड़ेंगे.
वहीं, मनेर से RJD विधायक भाई विरेन्द्र के खिलाफ भी तेजप्रताप ने उम्मीदवार उतारें हैं. शाहपुर सीट से शिवानंद तिवारी के बेटे राहुल तिवारी जो आरजेडी से विधायक हैं, वहां से भी तेजप्रताप यादव ने अपना उम्मीदवार घोषित किया है.
बख्तियारपुर से तेजस्वी के करीबी अनिरुद्ध यादव विधायक हैं उनके खिलाफ भी तेजप्रताप ने उम्मीदवार घोषित कर दिए हैं, मधेपुरा से पूर्व शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर के खिलाफ भी तेजप्रताप ने अपने उम्मीदवार उतारे हैं. पहली लिस्ट में राघोपुर विधानसभा का नाम नहीं है.
संबंधित खबरें
पटना में दरोगा भर्ती के अभ्यर्थियों का प्रदर्शन, परीक्षा की तारीख की मांग
9 hrs agoबिहार की सियासत में एक साथ दिखेंगे दो सगे MLC भाई, पिता रह चुके हैं विधायक
11 hrs agoछठ पूजा के लिए दिल्ली से पटना के लिए चलेंगी 50 से ज्यादा लग्जरी बसें
15 hrs agoMLC चुनाव में 13 सीटों पर BJP का कब्जा, सपा का कमबैक; PK की धमाकेदार एंट्री
16 hrs agoपटना में अंडरग्राउंड रोड, कैबिनेट की बैठक में 43 प्रस्ताव मंजूर
1 day agoबिहार में सुधा का नेटवर्क होगा मजबूत, 4,800 नई समितियां गठित
1 day agoबिहार में भारी बारिश का अलर्ट, 50 KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं
1 day agoबिहार में 95.12% पेंशन लाभार्थियों की आधार सीडिंग पूरी, मधुबनी जिला आगे
1 day agoNDA बनाम 'INDIA' : MLC चुनाव में किसने कहां मारी बाजी; कौन हारा-कौन जीता?
1 day ago'क्या दुकान से वोट खरीदे थे?', MLC चुनाव के नतीजों पर अनंत सिंह का दर्द
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines