तेज प्रताप यादव को क्या हुआ? अचानक अस्पताल में होना पड़ा भर्ती

Tej Pratap Yadav admitted to hospital: आरजेडी नेताओं के अनुसार तेज प्रताप शुक्रवार को अपने घर पर थे। इस दौरान अचानक उन्होंने ब्लड प्रेशर बढ़ने और घबराहट होने की शिकायत की। जिसके बाद उन्हें
राजेंद्र नगर स्थित एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत स्थिर है।

Tej Pratap Yadav, Lalu Prasad Yadav

अस्पताल में भर्ती तेज प्रताप यादव

विज्ञापन

Tej Pratap Yadav admitted to hospital: बिहार के पूर्व मंत्री और आरजेडी प्रमुख लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। शुक्रवार को तेज प्रताप ने अचानक सीने में दर्द और बैचेनी होने की शिकायत की। जिसके बाद उन्हें पटना के राजेंद्र नगर स्थित एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उनकी हालत स्थिर है, डॉक्टरों के अनुसार तेज प्रताप को सीने में दर्द के बाद अस्पताल में लाया गया था।

विज्ञापन

घर पर हुई तबीयत खराब

तेज प्रताप की अस्पताल से कुछ तस्वीरें सामने आई हैं जिसमें वह ऑक्सीजन मास्क पहने बेड पर लेटे नजर आ रहे हैं। आरजेडी नेताओं के अनुसार तेज प्रताप शुक्रवार को अपने घर पर थे। इस दौरान अचानक उन्होंने ब्लड प्रेशर बढ़ने और घबराहट होने की शिकायत की। थोड़ी देर बाद उन्हें सीने में तेज दर्द महसूस हुआ। जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

सांस लेने में दिक्कत महसूस हुई

अस्पताल सूत्रों के अनुसार जब तेज प्रताप आए थे तो उन्हें सांस लेने में दिक्कत हो रही थी, जिसके चलते उन्हें ऑक्सीजन मास्क लगाया गया है। अब उनकी हालत स्थिर है। बता दें इससे पहले जुलाई 2023 में तेज प्रताप यादव की तबीयत खराब हुई थी। उस समय उन्हें पटना के अस्पताल के आईसीयू में भर्ती कराना पड़ा था। तेज प्रताप यादव बिहार की हसनपुर विधानसभा सीट से आरजेडी के विधायक हैं। लोकसभा चुनावों की सरगर्मियों को लेकर वह इन दिनों बिहार में आरजेडी का प्रचार कर रहे हैं।

बिहार में मंत्रिमंडल विस्तार

जानकारी के अनुसार आज शाम करीब 6:30 बिहार सरकार में मंत्रिमंडल विस्तार होने वाला है। बताया जा रहा है कि इस दौरान भाजपा और जेडीयू कोटे के मंत्री शपथ लेंगे। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार बिहार में कुल 36 मंत्री बन सकते हैं। अभी सीएम समेत कुल 9 मंत्री हैं। जानकारों के अनुसार 27 मंत्रियों की जगह खाली है।

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ