पटना में तेज प्रताप यादव हिरासत में, अभिजीत दीपके को बिहार बुलाकर आंदोलन का दिया था न्योता

Tej Pratap Yadav Detained: जनशक्ति जनता दल (JJD) के अध्यक्ष तेज प्रताप यादव को पटना पुलिस ने हिरासत में ले लिया है. पुलिस उन्हें एक थाने से दूसरे थाने ले जाती दिखी. इससे पहले उन्होंने CJP के अभिजीत दीपके को बिहार आकर आंदोलन करने का न्योता दिया था.

Tej Pratap Yadav, Patna Police custody, Abhijit Deepke, JJD Bihar, Bihar politics
विज्ञापन

Tej Pratap Yadav Detained: बिहार की राजधानी पटना में शनिवार को अचानक राजनीतिक हलचल तेज हो गई, जब जनशक्ति जनता दल (JJD) के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेज प्रताप यादव को पुलिस ने हिरासत में ले लिया. मिली जानकारी के मुताबिक, पुलिस ने उन्हें पटना के सिटी सेंटर मॉल के पास से अपनी हिरासत में लिया. हिरासत में लेने के बाद पुलिस पहले उन्हें दानापुर थाना लेकर गई. हालांकि, वहां पत्रकारों और समर्थकों के जमा होने की सूचना मिलते ही पुलिस उन्हें तुरंत शहर के किसी दूसरे थाने में ले गई. इस दौरान भारी संख्या में पुलिस बल मौजूद रहा. कार्रवाई के वक्त एसपी (लॉ एंड ऑर्डर), टीएसपी पश्चिमी संकेत कुमार और एएसपी कोमल मीणा की टीम समेत करीब आधा दर्जन थानों की पुलिस मौके पर तैनात दिखी.

हिरासत से पहले सोशल मीडिया पर की थी अपील

पुलिस कार्रवाई से कुछ ही घंटे पहले तेज प्रताप यादव छात्रों के एक आंदोलन में शामिल हुए थे। इसके बाद उन्होंने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संस्थापक अभिजीत दीपके के नाम एक संदेश साझा किया था।

विज्ञापन

तेज प्रताप ने अपनी पोस्ट में लिखा था, “बिहार की वर्तमान राजनीतिक परिस्थितियों को देखते हुए आज एक कड़े और मजबूत जनांदोलन की आवश्यकता है। मैं अभिजीत दीपके से अपील करता हूँ कि वे अविलंब बिहार आएं और जनता की आवाज बनकर सरकार के खिलाफ लड़ाई लड़ें। मेरी पार्टी और समर्थक इस बदलाव की लड़ाई में उनका पूरा साथ देंगे।”

पुलिस की तरफ से आधिकारिक बयान का इंतजार

विज्ञापन

तेज प्रताप यादव को किस आधार पर हिरासत में लिया गया है, इसको लेकर पटना पुलिस की ओर से फिलहाल कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। अचानक हुई इस कार्रवाई के बाद से राज्य के राजनीतिक गलियारों में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं, वहीं उनके समर्थक लगातार पूरे घटनाक्रम पर नजर बनाए हुए हैं।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Vijay Jain

Vijay Jain

विजय कुमार न्यूज 24 में बतौर सीनियर न्यूज एडिटर कार्यरत हैं. विजय कुमार ने अपने पत्रकारिता के सफर की शुरुआत प्रिंट मीडिया के साथ की. अपने 23 साल के करियर में वह दैनिक जागरण, अमर उजाला और दैनिक भास्कर जैसे संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं. विजय कुमार राजनीति, चुनाव, क्राइम और करंट अफेयर्स जैसे विषयों पर तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. विजय कुमार ने दैनिक भास्कर में रिपोर्टिंग के दौरान स्टिंग ऑपरेशन भी किए. 23 साल के अनुभव के दौरान विजय कुमार ने करियर के शुरुआती दौर में डेस्क जर्नलिस्ट रहते हुए की. विजय कुमार को 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के अलावा बिहार, यूपी, बंगाल, राजस्थान और मध्य प्रदेश जैसे राज्यों के विधानसभा चुनाव की ग्राउंड कवरेज का अनुभव है. ग्रामीण उद्योगीकरण में स्नातक की डिग्री होने के कारण विजय कुमार को ग्रामीण इलाकों की समस्याओं और उनसे जुड़ी कवरेज का खासा अनुभव है. अपने लेख के माध्यम से उन्होंने ग्रामीण इलाकों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया है. पत्रकारिता में अनुभव: 23 साल योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से ग्रामीण उद्योगीकरण विषय में बीए की डिग्री प्राप्त की है. विजय कुमार को पत्रकारिता के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए 2017 में 'श्रीफल जर्नलिज्म नेशनल अवॉर्ड' से सम्मानित किया गया.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ