राजद नेता तेज प्रताप यादव और अनुष्का यादव को लेकर बड़ा विवाद खड़ा हो गया है। इस विवाद की शुरुआत तेज प्रताप यादव द्वारा अपने फेसबुक पोस्ट में अनुष्का के साथ अपने रिश्ते की जानकारी साझा करने से हुई, जिसके बाद राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने उन्हें पार्टी से निष्कासित कर दिया और यहां तक कहा कि परिवार से भी उन्हें दूर कर दिया जाएगा।
आकाश यादव का पलटवार
तेज प्रताप यादव को पार्टी से निकाले जाने पर अनुष्का यादव के भाई आकाश यादव सामने आए और तेजस्वी यादव को कड़ी चुनौती दे डाली। उन्होंने तेज प्रताप को पार्टी से निकालने को “बड़ी भूल” बताया।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, आकाश यादव ने आरोप लगाया कि उनका परिवार भय के माहौल में जी रहा है। उन्होंने कहा: “हमें जान का खतरा है। हम डर के साये में हैं। तेजस्वी यादव जानबूझकर तेज प्रताप की छवि खराब करने की कोशिश कर रहे हैं।”
परिवार की तबियत बिगड़ी
विवाद के बीच खबर है कि आकाश यादव की तबीयत बिगड़ गई है और उन्हें तेज बुखार है। उनकी बहन अनुष्का यादव और मां की तबीयत भी तनाव के चलते खराब हो गई है। आकाश ने कहा कि वे इस मुश्किल समय में अपनी बहन के साथ खड़े रहेंगे।
अनुष्का तभी बोलेंगी जब तेज प्रताप सामने आएंगे
आकाश यादव ने यह भी कहा कि अनुष्का इस पूरे विवाद पर तभी कुछ कहेंगी जब तेज प्रताप यादव खुद सामने आकर बयान देंगे। अभी उनकी तबीयत ठीक नहीं है।
गिरिराज सिंह का बयान
केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने इस पूरे मामले पर लालू यादव पर सीधा हमला बोला। उन्होंने कहा कि लालू यादव ने दरोगा राय जी की पोती के साथ जो व्यवहार किया, वह शर्मनाक है। उस लड़की की पीड़ा उन्हें खा जाएगी। बिहार की बेटियां उन्हें माफ नहीं करेंगी। उन्होंने जानबूझकर लड़की की ज़िंदगी बर्बाद की। पूरा परिवार इस साजिश में शामिल था।”
संबंधित खबरें
पटना समेत 4 शहरों में शुरू होगी भारत टैक्सी, किराया और फायदे जानें
7 hrs agoबिहार में दो MLC की छिनेगी सदस्यता! भड़के RJD और जन सुराज, जाएंगे कोर्ट
2 days agoबिहार में अमीरों से 125 यूनिट मुफ्त बिजली छोड़ने की अपील
2 days agoबिहार में खुलेंगे 100 फ्रेश कैच कियोस्क, सीएम सम्राट ने किया उद्घाटन
2 days agoदिल्ली में INDIA की महारैली के बीच पटना में कांग्रेस दफ्तर पर पुलिस की रेड
2 days agoछठ घाट सजेंगे मधुबनी पेंटिंग से, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
3 days agoPM मोदी का यूपी वालों को तोहफा, जल्द इन रूटों पर फर्राटा भरेगी बुलेट ट्रेन
3 days agoआनंद विहार, छपरा, मऊ और गोरखपुर के लिए शुरू हुईं 3 स्पेशल ट्रेनें; देखें
4 days ago'परिवार विरोध, कोर्ट ने दी मंजूरी', जन्न और नेहा की अनोखी शादी की दास्तां
4 days agoबिहार में महंगा हुआ नया बिजली कनेक्शन, 1 नवंबर से नई दरें लागू; चेक करें
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines