Tej Pratap Yadav big announcement: बिहार में हाल ही में हुए विधानसभा चुनाव में जनशक्ति जनता दल को मिली करारी हार के बाद तेज प्रताप यादव ने बड़ा ऐलान किया है. लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे ने कहा कि उनकी पार्टी जनशक्ति जनता दल का दायरा बिहार के बाहर भी बढ़ाया जाएगा. बाहर के राज्यों में भी हम सदस्य अभियान चलाएंगे. पार्टी को मजबूत करेंगे कई और राजनीतिक दल के लोग हमसे जुड़ेंगे. इस मौके पर तेज प्रताप यादव ने बिहार में पार्टी के सदस्यता अभियान की शुरुआत करते हुए तेज प्रताप यादव ने कई लोगों को सदस्य बनाया. तेजप्रताप ने कहा कि कुछ पार्टियों बिहार में शिथिल पड़ गई है लेकिन हमारी पार्टी लगातार काम कर रही है. आगे भी काम करेगी
यह भी पढ़ें: कांग्रेस को असम में बड़ी सफलता, 4 दिग्गज नेताओं ने थामा हाथ, प्रदेशाध्यक्ष बोले- BJP से त्रस्त हैं लोग
पार्टी को बिहार में भी मजबूत करेंगे
तेज प्रताप यादव ने आगे कहा कि हमने जनशक्ति जनता दल का राष्ट्रीय प्रवक्ता भी बनाया है और कहीं ना कहीं हम लोग पार्टी को बिहार में भी मजबूत करेंगे और बाहर भी मजबूत करेंगे कहीं और दलों के भी लोग हैं जो हमसे जुड़ेंगे उनको भी पार्टी का सदस्य बनाया जाएगा. उन्होंने कहा कि अभी ऑफलाइन सदस्य अभियान चल रहा है लेकिन पार्टी की वेबसाइट तैयार की रही है और ऑनलाइन भी सदस्य अभियान चलाया जाएगा.बिहार के साथ-साथ बिहार के राज्य बाहर के राज्यों में भी हम लोग सदस्य अभियान चलाएंगे और लोगों को जोड़ेंगे.
उत्तरप्रदेश और बंगाल चुनाव में उतारेंगे उम्मीदवार
तेजप्रताप यादव ने आगे कहा कि बिहार के बाद उनकी पार्टी जनशक्ति जनता दल की ओर से पश्चिम बंगाल के विधानसभा चुनाव में भी उम्मीदवार उतारे जाएंगे. उसके बाद यूपी में 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव में भी उनकी पार्टी किस्मत आजमाएगी. पार्टी के लगातार विस्तार के लिए ही सदस्यता अभियान शुरू किया गया है. जितने ज्यादा से ज्यादा लोग उनकी पार्टी से जुड़ेंगे, आने वाले विधानसभा चुनावों में उनकी पार्टी को उतनी ज्यादा मदद मिलेगी.
यह भी पढ़ें: शहबाज शरीफ की फिर हुई भयंकर बेइज्जती, पुतिन ने कराया 40 मिनट इंतजार, सब्र टूटा, जबरन घुसे
संबंधित खबरें
दिल्ली-पटना वंदे भारत में बढ़े 20 कोच, कई नई स्पेशल ट्रेनों का शेड्यूल जारी
15 hrs agoछठ से पहले बिहार के कर्मचारियों का महंगाई भत्ता बढ़ेगा
16 hrs agoबिहार विधान परिषद में भर्ती विवाद, सौ से ज्यादा कर्मचारियों की एंट्री बंद
1 day agoदिवाली-छठ पर यात्रियों को राहत, लखनऊ मंडल से चलेंगी 54 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें
1 day agoपटना में 3 शूटर मुठभेड़ में ढेर, भड़के लोगों का हंगामा, पुलिस का लाठीचार्ज
1 day ago8 महीने से सैलरी न मिलने पर कटोरा लेकर मांगी भीख मांगने बैठी सरकारी अधिकारी
2 days agoपटना के कोल्ड स्टोरेज में स्वास्थ्य विभाग की छापेमारी, एक्सपायर सामान बरामद
2 days agoचार बैग से निकला 10 करोड़ का गांजा, गया एयरपोर्ट पर दो महिलाएं गिरफ्तार
2 days agoबिहार में सड़क हादसे के घायलों को मिलेगा मुफ्त इलाज
3 days agoबिहार में 2030 तक विकास लक्ष्य पाने की तैयारी तेज
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines