अररिया, अरुण कुमार: बिहार के अररिया में 17 साल की किशोरी के साथ गैंगरेप की वारदात हुई है। नरपतगंज के गैंगरेप का मामला शांत भी नहीं हुआ कि फारबिसगंज थाना क्षेत्र के एक गांव में इस शर्मनाक वारदात को अंजाम दिया गया। जहां गांव में स्थित खेत में एक लड़की के साथ दो युवकों द्वारा दुष्कर्म करने का मामला प्रकाश में आया है। पुलिस ने दोनों ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
पीड़िता की मां ने क्या बताया
पीड़िता के आवेदन पर पोस्को एक्ट के तहत प्राथमिकी भी दर्ज की गई है। पीड़िता की मां ने बताया कि शुक्रवार शाम बगल में मोहर्रम का खेल चल रहा था वही उसकी बेटी भी गई थी जहां से वह अचानक गायब हो गई। काफी खोजबीन के बाद बगल के खेत में बेटी नग्न अवस्था में दिखी। वहां मौजूद दो युवक भागने लगा हल्ला करने पर अगल-बगल के लोग एवं गांव वालों की मदद से दोनों को पकड़ लिया गया। फिर दोनों को फारबिसगंज पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया।
पोक्सो एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज
पकड़े गए युवकों में मोहम्मद अशफाक पिता मोहम्मद बजीर व मोहम्मद मुमताज पिता मोहम्मद खुर्शीद नरपतगंज प्रखंड के धुरना थाना के पतरा पंचायत के मोती टप्पू वार्ड संख्या 14 के निवासी है। इस संबंध में एस पी कार्यालय ने प्रेस रिलीज कर बताया कि नाबालिक के साथ दुष्कर्म के आरोप में दो आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। इस मामले में पोक्सो एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। पूछताछ के बाद दोनों को न्यायिक हिरासत में अररिया भेज दिया गया है। किशोरी को मेडिकल जांच के लिए भेजा गया है।
संबंधित खबरें
बिहार में पीएम सूर्य घर योजना से बिजली बिल में बड़ी बचत
1 hr agoBihar Pension News: 1.03 करोड़ पेंशनधारियों का जीवन प्रमाणीकरण पूरा
20 hrs agoवीबी-जी राम जी योजना के तहत बिहार के सभी 38 जिलों में काम पर लगी रोक हटी
20 hrs agoलॉरेंस बिश्नोई गैंग के रडार पर कैसे आया बिहार? दिल्ली से मुंबई तक नेटवर्क
22 hrs agoबिहार के तेलडीहा दुर्गा मंदिर में 15000 बकरों की बलि, 5000 बच्चों का मुंडन
23 hrs agoदिल्ली से पटना के लिए आज से शुरू हुई स्पेशल वंदे भारत, चेक करें रूट और समय
1 day agoबेगूसराय के प्राचीन मां दुर्गा मंदिर से जुड़ा है ढाका तक व्यापार का इतिहास
2 days agoबिहार के शिक्षकों के लिए बड़ा ऐलान, शिक्षा विभाग के अधीन होंगे नियोजित टीचर
3 days agoजीविका से जुड़कर मीना बनीं आत्मनिर्भर, केक कारोबार से संवारा भविष्य
4 days agoबिहार में मेडिकल कॉलेजों के लिए PPP मॉडल
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines