BPSC TRE 3.0 Exam 2024: बिहार शिक्षक भर्ती परीक्षा (TRE 3.0) रद्द हो गई है। पेपर लीक के बाद बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने यह निर्णय लिया। बीपीएससी के अनुसार 15 मार्च 2024 को हुई शिक्षक भर्ती परीक्षा को रद्द कर दिया गया है। बिहार पुलिस की तरफ से पेपर लीक होने की शिकायत मिली थी। साक्ष्यों की विवेचना के बाद यह फैसला लिया गया है।
300 छात्रों को गिरफ्तार किया गया
बता दें इससे पहले BPSC ने पुलिस से इस मामले में पर्याप्त साक्ष्य देने का आग्रह किया था। वहीं, पुलिस ने परीक्षा वाले दिन बिहार के अलग-अलग जगहों से करीब 300 छात्रों को गिरफ्तार किया था। पुलिस के अनुसार पकड़े गए लोगों में छात्र और पेपर लीक करने वाले आरोपी शामिल हैं। बता दें पेपर दो पाली में हुए थे, दोपहर की पाली में परीक्षा शुरू होने से पहले सोशल मीडिया पर पेपर की प्रति वायरल हुई थी।
10-10 लाख में पेपर का सौदा हुआ
सूचना मिलने के बाद तुरंत बिहार पुलिस की EOU यूनिट हरकत में आई। अलग-अलग जगह छापेमारी कर पुलिस ने मामले में बड़ी संख्या में लोगों को हिरासत में लिया। पुलिस की अभी तक की जांच में सामने आया है कि छात्रों से 10-10 लाख में पेपर का सौदा हुआ था। पेपर लीक करने वाले दलाल के पास से छात्रों की एक लिस्ट और उनके मोबाइल नंबर मिले हैं।
अभ्यर्थियों में काफी रोष
पुलिस को मामले में सरकारी तंत्र के भी शामिल होने का शक है। पुलिस छात्रों से अलग-अलग बैठाकर पूछताछ कर रही है। वहीं, बिहार लोक सेवा आयोग के परीक्षा रद्द करने के फैसले से अभ्यर्थियों में काफी रोष है। अभ्यर्थियों का आरोप है कि पेपर रद्द करने में पांच दिन क्यों लगे? छात्रों ने सवाल उठाया कि इन पांच दिनों में आयोग किस को बचा रहा था? जब पुलिस ने पेपर वाले दिन ही 300 लोगों को गिरफ्तार कर लिया था तो कार्रवाई करने में इतनी देरी क्यों की गई?
संबंधित खबरें
दिल्ली-पटना वंदे भारत में बढ़े 20 कोच, कई नई स्पेशल ट्रेनों का शेड्यूल जारी
6 hrs agoछठ से पहले बिहार के कर्मचारियों का महंगाई भत्ता बढ़ेगा
7 hrs agoबिहार विधान परिषद में भर्ती विवाद, सौ से ज्यादा कर्मचारियों की एंट्री बंद
1 day agoदिवाली-छठ पर यात्रियों को राहत, लखनऊ मंडल से चलेंगी 54 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें
1 day agoपटना में 3 शूटर मुठभेड़ में ढेर, भड़के लोगों का हंगामा, पुलिस का लाठीचार्ज
1 day ago8 महीने से सैलरी न मिलने पर कटोरा लेकर मांगी भीख मांगने बैठी सरकारी अधिकारी
2 days agoपटना के कोल्ड स्टोरेज में स्वास्थ्य विभाग की छापेमारी, एक्सपायर सामान बरामद
2 days agoचार बैग से निकला 10 करोड़ का गांजा, गया एयरपोर्ट पर दो महिलाएं गिरफ्तार
2 days agoबिहार में सड़क हादसे के घायलों को मिलेगा मुफ्त इलाज
3 days agoबिहार में 2030 तक विकास लक्ष्य पाने की तैयारी तेज
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines