BPSC ने क्यों रद्द की शिक्षक भर्ती परीक्षा? 15 मार्च को बिहार के 26 जिलों में हुआ था एग्जाम

BPSC TRE 3.0 Exam 2024: बिहार लोक सेवा आयोग के परीक्षा रद्द करने के फैसले से अभ्यर्थियों में काफी रोष है। अभ्यर्थियों ने सवाल उठाते हुए कहा कि पेपर रद्द करने में पांच दिन क्यों लगे? इस मामले में बिहार पुलिस ने अब तक 300 लोगों को गिरफ्तार किया है।

BPSC Exam 2024

BPSC TRE 3.0 Exam 2024: बिहार शिक्षक भर्ती परीक्षा (TRE 3.0) रद्द हो गई है। पेपर लीक के बाद बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने यह निर्णय लिया। बीपीएससी के अनुसार 15 मार्च 2024 को हुई शिक्षक भर्ती परीक्षा को रद्द कर दिया गया है। बिहार पुलिस की तरफ से पेपर लीक होने की शिकायत मिली थी। साक्ष्यों की विवेचना के बाद यह फैसला लिया गया है।

विज्ञापन

300 छात्रों को गिरफ्तार किया गया

बता दें इससे पहले BPSC ने पुलिस से इस मामले में पर्याप्त साक्ष्य देने का आग्रह किया था। वहीं, पुलिस ने परीक्षा वाले दिन बिहार के अलग-अलग जगहों से करीब 300 छात्रों को गिरफ्तार किया था। पुलिस के अनुसार पकड़े गए लोगों में छात्र और पेपर लीक करने वाले आरोपी शामिल हैं। बता दें पेपर दो पाली में हुए थे, दोपहर की पाली में परीक्षा शुरू होने से पहले सोशल मीडिया पर पेपर की प्रति वायरल हुई थी।

विज्ञापन

10-10 लाख में पेपर का सौदा हुआ

सूचना मिलने के बाद तुरंत बिहार पुलिस की EOU यूनिट हरकत में आई। अलग-अलग जगह छापेमारी कर पुलिस ने मामले में बड़ी संख्या में लोगों को हिरासत में लिया। पुलिस की अभी तक की जांच में सामने आया है कि छात्रों से 10-10 लाख में पेपर का सौदा हुआ था। पेपर लीक करने वाले दलाल के पास से छात्रों की एक लिस्ट और उनके मोबाइल नंबर मिले हैं।

अभ्यर्थियों में काफी रोष

पुलिस को मामले में सरकारी तंत्र के भी शामिल होने का शक है। पुलिस छात्रों से अलग-अलग बैठाकर पूछताछ कर रही है। वहीं, बिहार लोक सेवा आयोग के परीक्षा रद्द करने के फैसले से अभ्यर्थियों में काफी रोष है। अभ्यर्थियों का आरोप है कि पेपर रद्द करने में पांच दिन क्यों लगे? छात्रों ने सवाल उठाया कि इन पांच दिनों में आयोग किस को बचा रहा था? जब पुलिस ने पेपर वाले दिन ही 300 लोगों को गिरफ्तार कर लिया था तो कार्रवाई करने में इतनी देरी क्यों की गई?

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ