Congress Leader Tariq Anwar: लोकसभा चुनाव के नजदीक आने के साथ ही सभी अपने-अपने समीकरण साधने में जुटे हैं। इसी बीच कांग्रेस नेता तारिक अनवर का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वो लोगों से बातचीत के दौरान रोने लगे हैं। तारिक अनवर का कहना है कि ये उनका आखिरी चुनाव है। इसके बाद वो चुनावी मैदान में नजर नहीं आएंगे।
तारिक अनवर का बयान
बिहार के कटिहार से कांग्रेस के सासंद रहे तारिक अनवर एक बार फिर से मैदान में हैं। हाल ही में एक सभा के दौरान तारिक अनवर भाषण दे रहे थे। तभी वो अचानक से फूट-फूट कर रोने लगे और माइक नीचे रखकर बैठ गए। तारिक अनवर का ये वीडियो सामने आते ही सभी के मन में यही सवाल है कि संबोधन के दौरान कांग्रेस नेता अचानक इतना भावुक क्यों हो गए?
तारिक अनवर का आखिरी चुनाव
मंच पर संबोधन के दौरान कटिहार के पूर्व सांसद तारिक अनवर ने कहा कि, ये उनका अंतिम चुनाव है और अब शायद वो चुनाव नहीं लड़ सकेंगे। बता दें कि तारिक अनवर पांच बार से कांग्रेस के टिकट पर कटिहार के सांसद रह चुके हैं। आखिरी बार उन्होंने 2014 में कटिहार से जीत हासिल की थी। मगर 2019 में जनता दल (यूनाइटेड) के उम्मीदवार दुलाल चंद्र गोस्वामी कटिहार से सांसद बने थे।
कटिहार लोकसभा चुनाव 2024
बिहार की 40 सीटों में से कटिहार लोकसभा सीट भी काफी अहम है। 1999 से 2014 तक इस सीट पर बीजेपी का कब्जा रहा है। मगर 2014 के आम चुनाव में तारिक अनवर कटिहार से जीतकर संसद पहुंचे थे। 2019 के लोकसभा चुनाव में ये सीट जदयू के खाते में चली गई। अब एक बार फिर तारिक अनवर कटिहार से कांग्रेस के उम्मीदवार हैं। वहीं तारिक अनवर के खिलाफ जदयू ने फिर से दुलाल चंद्र गोस्वामी को टिकट दिया है।
कौन हैं तारिक अनवर?
तारिक अनवर की गिनती कांग्रेस पार्टी के कद्दावर नेताओं में की जाती है। 1972 में कांग्रेस का हिस्सा बनने के बाद तारिक अनवर पांच बार कटिहार से सांसद रहे हैं। तारिक अनवर कांग्रेस के उन गिने-चुने नेताओं में शामिल हैं, जिन्होंने इंदिरा गांधी से लेकर राजीव गांधी और सोनिया गांधी तक का कार्यकाल देखा है। यही वजह है कि तारिक अनवर 2024 के लोकसभा चुनाव को आखिरी बता रहे हैं क्योंकि इसके बाद शायद वो चुनाव नहीं लड़ सकेंगे।
संबंधित खबरें
पटना में दरोगा भर्ती के अभ्यर्थियों का प्रदर्शन, परीक्षा की तारीख की मांग
18 hrs agoबिहार की सियासत में एक साथ दिखेंगे दो सगे MLC भाई, पिता रह चुके हैं विधायक
20 hrs agoछठ पूजा के लिए दिल्ली से पटना के लिए चलेंगी 50 से ज्यादा लग्जरी बसें
1 day agoMLC चुनाव में 13 सीटों पर BJP का कब्जा, सपा का कमबैक; PK की धमाकेदार एंट्री
1 day agoपटना में अंडरग्राउंड रोड, कैबिनेट की बैठक में 43 प्रस्ताव मंजूर
1 day agoबिहार में सुधा का नेटवर्क होगा मजबूत, 4,800 नई समितियां गठित
1 day agoबिहार में भारी बारिश का अलर्ट, 50 KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं
1 day agoबिहार में 95.12% पेंशन लाभार्थियों की आधार सीडिंग पूरी, मधुबनी जिला आगे
1 day agoNDA बनाम 'INDIA' : MLC चुनाव में किसने कहां मारी बाजी; कौन हारा-कौन जीता?
1 day ago'क्या दुकान से वोट खरीदे थे?', MLC चुनाव के नतीजों पर अनंत सिंह का दर्द
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines