Live Updates
Bihar Chunav 2025: गिनती पूरी
Deputy CM सम्राट चौधरी 40 हजार से ज्यादा वोट से जीते
Bihar Chunav 2025: 24 राउंड की गिनती पूरी
Deputy CM सम्राट चौधरी 24 राउंड होने के बाद करीब 33 हजार वोट से आगे
Bihar Chunav 2025: LIVE UPDATE: 18 राउंड की गिनती पूरी
डिप्टी सीमए सम्राट चौधरी 23 हजार वोटों से आगे, 18 राउंड की गिनती पूरी
Bihar Chunav 2025: 13 राउंड की गिनती पूरी
डिप्टी CM सम्राट चौधरी 15 हजार वोटों से आगे, लगातार बढ़ रहा है अंतर
Bihar Chunav 2025: भाजपा को मिल रही बढ़त
Deputy CM सम्राट चौधरी 8 राउंड होने के बाद करीब 8 हजार वोट से आगे
Bihar Chunav 2025: Latest Update on Deputy CM Samrat Chaudhary
Deputy CM सम्राट चौधरी 6 राउंड होने के बाद करीब 5 हजार वोट से आगे
Bihar Chunav 2025: 2 राउंड में डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी का दबदबा
तारापुर विधानसभा सीट से डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी लगातार बढ़त बनाए हुए है. वह करीब 3 हजार वोटों से आगे है.
Tarapur Vidhan Sabha Chunav Result 2025: बिहार के मुंगेर जिले की चर्चित तारापुर विधानसभा सीट पर डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी 6 राउंड होने के बाद करीब 5 हजार वोट से आगे चल रहे है. उनका मुकाबला आरजेडी के अरुण शाह और जन सुराज के डॉ. संतोष सिंह से हो रहा है. यदि सम्राट इस सीट पर कब्जा जमाते है तो वह फिर से डिप्टी सीएम की दावेदारी पेश करेंगे. सम्राट चौधरी की गिनती भाजपा के चर्चित चेहरों में होती है.
एनडीए ने डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी को दिया टिकट
तारापुर सीट से इस बार एनडीए गठबंधन की तरफ से बिहार के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी को मैदान में उतारा गया है. वहीं उनकी सीधा मुकाबला महागठबंधन के अरुण कुमार साव से बताया जा रहा है. अरुण कुमार को लालू यादव की पार्टी आरजेडी ने टिकट दिया है. अरुण वैश्य जाति से आते हैं और 2021 के उपचुनाव में उन्होंने जेडीयू उम्मीदवार राजीव कुमार को कड़ी टक्कर दी थी. इसके अलावा तारापुर सीट डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी का गृहनगर भी हैं. उनकी मां पार्वती देवी भी इस सीट से 3 साल तक विधायक रह चुकी हैं.
तारापुर विधान सभा सीट का इतिहास
तारापुर विधानसभा के इतिहास की बात करें तो इस सीट पर अब तक 19 बार चुनाव हो चुके हैं. जिनमें दो उपचुनाव भी शामिल हैं. तारापुर सीट से कांग्रेस पार्टी ने 5 बार जीत दर्ज की, लालू यादव की पार्टी राजद ने इस सीट पर 3 बार जीत दर्ज की और नीतीश कुमार की पार्टी जदयू ने 4 बार इस सीट पर जीत दर्ज की है. इसके अलावा संयुक्त समाजवादी पार्टी, शोषित दल, जनता पार्टी, भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी और निर्दलीय उम्मीदवार सभी ने एक-एक बार जीत दर्ज की है. कांग्रेस ने आखिरी बार 1972 और 1990 में जीत हासिल की थी.
2020 के चुनाव नतीजे
बिहार की तारापुर विधान सभा सीट पर साल 2020 में हुए विधान सभा चुनाव में जडीयू पार्टी के उम्मीदवार मेवा लाल चौधरी ने 64,468 पाकर लालू यादव की पार्टी आरजेडी के उम्मीदवार दिव्या प्रकाश को हराया था. इस चुनाव में दिव्य प्रकाश को 57,243 वोट मिले थे. इसके बाद इस सीट पर एलजेपी की उम्मीदवार मीना देवी ने 11264 वोट पाकर तीसरे स्थान पर रही थी.
| उम्मीदवार का नाम | पार्टी का नाम | कितने मिले वोट |
| मेवा लाल चौधरी | जडीयू पार्टी | 64,468 |
| दिव्य प्रकाश | एलजेपी | 57,243 |
2015 के चुनाव नतीजे
बिहार की तारापुर विधान सभा सीट पर साल 2015 में जेडीयू के उम्मीदवार एमएल चौधरी ने 66411 वोट पाकर एचएएम के उम्मीदवार शकुनि चौधरी को हराया था. इस चुनाव में एचएएम के उम्मीदवार शकुनि चौधरी को 54,464 वोट मिले थे. 2015 के विधान सभा चुनाव में 5565 वोट के साथ तीसरे स्थान पर नोटा रहा था.
| उम्मीदवार का नाम | पार्टी का नाम | कितने मिले वोट |
| मेवा लाल चौधरी | जडीयू पार्टी | 66411 |
| शकुनि चौधरी | एचएएम | 54,464 |
संबंधित खबरें
पटना से लखनऊ आ रही फ्लाइट पर गिरी आकाशीय बिजली, मची चीख पुकार
9 hrs agoचिराग पासवान के एक और विधायक पर गिरी गाज, ठेकेदार ने लगाया रंगदारी का आरोप
1 day agoसम्राट चौधरी ने ₹122 करोड़ के सासाराम बाईपास का किया लोकार्पण
1 day agoपटना में पुलिस कार्रवाई के डर से पुनपुन नदी में कूदे 60 लोग, 2 की मौत
1 day agoदिल्ली-यूपी, बिहार में कल कैसा रहेगा मौसम, IMD ने दिया राज्यों का अपडेट
4 days agoबिहार बन सकता है बाढ़ मुक्त राज्य! नितिन गडकरी ने CM सम्राट से मांगी मंजूरी
6 days agoलड़के को पीटा, लड़की से बदसलूकी... बिहार का एक और VIDEO वायरल, 2 अरेस्ट
7 days ago50 लाख के जेवर, एक करोड़ कैश… पटना के अफसर दंपति पर रेड, मिला खजाना
7 days agoबिहार के बेगूसराय में लड़की के साथ होटल में रेप, 2 आरोपी गिरफ्तापर
7 days agoभारत के कई राज्यों में बारिश का अलर्ट, दिल्ली-NCR में कल कैसा रहेगा मौसम?
8 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines