पटना में 3 करोड़ की Gold robbery का मास्टर माइंड गिरफ्तार, सीसीटीवी फुटेज से खुला भेद 

Bihar Robbery News: 7 मार्च को पटना के फ्रेजर रोड पर दिल्ली के कारोबारी अंसार अली मुल्ला व उनके बेटे का कुछ बदमाशों ने रोका। विरोध करने पर बदमाशों ने अंसार अली के बेटे के हाथ में गोली मारी और उनसे करीब पांच किलो सोना लूटकर फरार हो गए थे।

Haryana crime news
विज्ञापन

Bihar Robbery News (अमिताभ कुमार ओझा ): 7 मार्च को पटना के भीड़भाड़ वाले डाकबंगला चौराहे के पास से दिनदहाड़े 3 करोड़ का सोना लूटने वाले गैंग का खुलासा हुआ है। पुलिस ने इस घटना के मास्टर माइंड छात्र नेता सैयद अली रजा हाशमी को गिरफ्तार किया है। वह पूर्व में कांग्रेस पार्टी की छात्र विंग एनएसयूआई से जुड़ा रहा है। पुलिस का दावा है की पटना में हुई इस बड़ी लूट की घटना का मास्टर माइंड अली रजा हाशमी ही है। उसने अपने साथियो के साथ मिलकर इस घटना को अंजाम दिया है। उसके पास से घटना में इस्तेमाल बाइक बरामद हुई है। जांच में पुलिस को अभी लूटा गया सोना बरामद नहीं हुआ है, पुलिस सोना बरामदगी के लिए जगह-जगह दबिश दे रही है।

Advertisment

गोली मारकर लूटा था 5 किलो सोना

जानकारी के अनुसार घटना 7 मार्च की है। पटना के फ्रेजर रोड में डाकबंगला चौराहा के पास दोपहर एक बजे दिल्ली के कारोबारी अंसार अली मुल्ला व उनके बेटे का कुछ बदमाशों ने रास्ता रोका। विरोध करने पर बदमाशों ने अंसार अली के बेटे के हाथ में गोली मारी और उससे करीब पांच किलो सोना लूटकर फरार हो गए। मामले की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने घटनास्थल के आसपास से सीसीटीवी फुटेज एकत्रित की।

विज्ञापन

किया गया फोन सर्विलांस

सीसीटीवी फुटेज की जांच में पुलिस को सैयद अली रजा हाशमी दिखा। उसके फोन सर्विलांस किया गया तो वारदात के समय उसके फोन की लोकेशन भी घटनास्थल की मिली। पटना के सिटी एसपी चंद्रप्रकाश ने बताया की घटनास्थल के सीसीटीवी में भी सैयद अली रजा हाशमी की तस्वीर आई थी। इसके अलावा अन्य उसके मूवमेंट को चेक किया गया, तो लूट में इस्तेमाल बाइक के साथ उसकी गतिविधियों भी संदिग्ध दिखी। इसके बाद की जांच में सामने आया की रमना रोड के पिली लौज में सैयद रजा हाशमी रहता था। जांच में पता चला कि हाशमी की पूरी वारदात का मास्टर माइंड है। सिटी एसपी के अनुसार घटना में शामिल चार अन्य अपराधियों की शिनाख्त हो गई है और उनकी गिरफ़्तारी के लिए छापमारी की जा रही है। सैयद अली रजा हाशमी ने पटना यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की है।

विज्ञापन

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ