Bihar Politics: भाजपा के सीनियर नेता सुशील मोदी ने कहा कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार लालू यादव के परिवार के सदस्यों पर छापेमारी से खुश हैं। सुशील मोदी ने बड़ा दावा करते हुए कहा कि नीतीश कुमार चाहते हैं कि तेजस्वी यादव जेल जाएं।
बता दें कि बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव के दिल्ली स्थित आवास और लालू यादव के कई अन्य सहयोगियों पर प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की छापेमारी के बाद उनका ये बयान आया है। केंद्रीय एजेंसियां ईडी और सीबीआई नौकरी के लिए जमीन घोटाले में लालू यादव और उनके परिवार के सदस्यों की कथित संलिप्तता की जांच कर रही हैं।
https://twitter.com/ANI/status/1635015065366851585
सुशील मोदी बोले- नीतीश पर था ये दबाव
सुशील मोदी ने दावा किया कि तेजस्वी यादव को सीएम बनाने के लिए राष्ट्रीय जनता दल (राजद) से नीतीश कुमार पर दबाव था। उन्होंने कहा कि छापेमारी के बाद अब ये दबाव खत्म हो जाएगा। नीतीश कुमार वह चाहते हैं कि तेजस्वी यादव जेल जाएं और इसलिए वह कह रहे हैं कि सीबीआई को तेजी से जांच करनी चाहिए।
बता दें कि प्रवर्तन निदेशालय ने शनिवार को कहा कि उसने छापेमारी में तेजस्वी यादव और उनके करीबियों के घर से एक करोड़ रुपये जब्त किए। साथ ही प्रवर्तन निदेशालय ने लालू प्रसाद और उनके परिवार के खिलाफ जमीन के बदले नौकरी घोटाले को 600 करोड़ रुपये का घोटाला बताया।
लालू और राबड़ी से सीबीआई ने की थी पूछताछ
तेजस्वी यादव को मामले में केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने शनिवार को पूछताछ के लिए बुलाया था, लेकिन पेश नहीं हुए और उन्होंने व्यक्तिगत कारणों का हवाला देते हुए नई तारीख मांगी है। एजेंसी ने हाल ही में इस मामले में बिहार के पूर्व मुख्यमंत्रियों लालू प्रसाद और उनकी पत्नी राबड़ी देवी से पूछताछ की थी।
आरोप है कि 2004 से 2009 तक यूपीए सरकार में रेल मंत्री के रूप में प्रसाद के कार्यकाल के दौरान यादव परिवार और उसके सहयोगियों को उपहार में दी गई या सस्ते दरों पर बेची गई जमीन के बदले लोगों को रेलवे में रोजगार दिया गया था।
ईडी ने तेजस्वी यादव का विशेष उल्लेख करते हुए कहा कि दक्षिण दिल्ली में डी-1088, न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी स्थित संपत्ति एबी एक्सपोर्ट्स प्राइवेट लिमिटेड के नाम से पंजीकृत चार मंजिला बंगला है और इसका इस्तेमाल तेजस्वी यादव अपने घर के रूप में कर रहे हैं। एजेंसी ने कहा कि यह घर महज 4 लाख रुपये के मूल्य पर अधिग्रहित दिखाया गया था, जबकि वर्तमान बाजार मूल्य लगभग 150 करोड़ रुपये है।
संबंधित खबरें
बिहार में दो MLC की छिनेगी सदस्यता! भड़के RJD और जन सुराज, जाएंगे कोर्ट
5 hrs agoबिहार में अमीरों से 125 यूनिट मुफ्त बिजली छोड़ने की अपील
6 hrs agoबिहार में खुलेंगे 100 फ्रेश कैच कियोस्क, सीएम सम्राट ने किया उद्घाटन
17 hrs agoदिल्ली में INDIA की महारैली के बीच पटना में कांग्रेस दफ्तर पर पुलिस की रेड
19 hrs agoछठ घाट सजेंगे मधुबनी पेंटिंग से, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
1 day agoPM मोदी का यूपी वालों को तोहफा, जल्द इन रूटों पर फर्राटा भरेगी बुलेट ट्रेन
2 days agoआनंद विहार, छपरा, मऊ और गोरखपुर के लिए शुरू हुईं 3 स्पेशल ट्रेनें; देखें
2 days ago'परिवार विरोध, कोर्ट ने दी मंजूरी', जन्न और नेहा की अनोखी शादी की दास्तां
2 days agoबिहार में महंगा हुआ नया बिजली कनेक्शन, 1 नवंबर से नई दरें लागू; चेक करें
2 days agoबिहार में स्कूलों और बच्चों के विकास पर खर्च होगा CSR फंड
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines