Crorepatis MLAs of Bihar: बिहार विधानसभा चुनाव के नतीजे बीते शुक्रवार को सामने आ गए और एक बार फिर प्रदेश की जनता ने एनडीए गठबंधन को चुना है. चुनाव नतीजे देखकर एक तरफ जहां ‘इंडिया’ गठबंधन को तगड़ा झटका लगा, वहीं दूसरी ओर पहली बार चुनाव लड़ रही प्रशांत किशोर की पार्टी ‘जन सुराज’ खाता खोलने में भी नाकाम रही. इस बार के बिहार विधानसभा चुनाव में कई प्रत्याशियों की जमानत जब्त हुई, वहीं कई ऐसे उम्मीदवारों ने जीत का परचम लहराया जो पहली बार चुनावी मैदान में उतरे थे. बिहार चुनाव नतीजों के बाद सामने आए आंकड़ों से पता चला है कि अब नवनिर्वाचित 18वीं विधानसभा पहले से कहीं ज्यादा अमीर हो गई है.
बिहार के 90 प्रतिशत नए विधायक करोड़पति
आसान शब्दों में कहें तो इस बार के विधानसभा चुनाव में कई ऐसे प्रत्याशियों ने जीत दर्ज की, जिनकी संपत्ति करोड़ों में है. पिछली विधानसभा चुनाव 2020 की तुलना में इस बार करोड़पति विधायकों की संख्या बढ़ने के साथ-साथ उनकी औसत संपत्ति भी लगभग दोगुनी हो चुकी है. आपको जानकर हैरानी होगी कि कुल 243 सीटों पर विजेताओं में से 218 विधायकों की संपत्ति करोड़ों में है. जी हां, करीब 90 प्रतिशत विधायक करोड़पति हैं. पिछले विधानसभा चुनाव में ये आंकड़ा 194 था, जो इस बार के करोड़पति विधायकों की संख्या से 9 फीसदी कम था.
ADR की रिपोर्ट में हुआ खुलासा
एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स (ADR) और इलेक्शन वॉच द्वारा विधायकों के हलफनामें पर आधारित रिपोर्ट के मुताबिक, इस बार विधानसभा के कुल 2193 करोड़ रुपये की घोषित संपत्ति सामने आई है. सबसे दिलचस्प बात यह है कि पांच साल पहले जहां विधायकों की औसत संपत्ति 4.32 करोड़ रुपये थी, वहीं इस बार यह लगभग दोगुनी होकर 9.2 करोड़ रुपये पहुंच गई है. इस बार विधानसभा में अमीरी और गरीबी का अंतर बेहद चौंकाने वाला है.
सबसे अमीर विधायक कौन?
रिपोर्ट बताती है कि सबसे अमीर विधायक बीजेपी के मुंगेर से कुमार प्रणय हैं, जिनकी घोषित संपत्ति 170 करोड़ रुपये से भी अधिक है. वहीं दूसरी ओर, सबसे कम संपत्ति वाले विधायक भी बीजेपी के ही मुरारी पासवान हैं, जिनकी संपत्ति मात्र 6 लाख रुपये से थोड़ी अधिक बताई गई है. इनके अलावा मोकामा से जेडीयू के बाहुबली नेता अनंत सिंह के पास भी 100 करोड़ रुपये से ज्यादा की संपत्ति है. वहीं अगियांव विधानसभा से बीजेपी के महेश पासवान के नाम सिर्फ लगभग 8 लाख रुपये की संपत्ति दर्ज है.
किस पार्टी में कितने करोड़पति विधायक?
ADR की रिपोर्ट के अनुसार, लगभग हर राजनीतिक दल करोड़पति विधायकों से भरपूर इस विधानसभा में पहुंचा है.
- जेडीयू के 85 में से 78 विधायक करोड़पति.
- बीजेपी के 89 में से 77 विधायक करोड़पति.
- आरजेडी के 25 में से 24 विधायक करोड़पति
- कांग्रेस के सभी 6 विधायक करोड़पति हैं.
- लोजपा (राम विलास) के 19 में से 16 विधायक करोड़पति.
- AIMIM के सभी 5 विधायक करोड़पति हैं.
- राष्ट्रीय लोक मोर्चा के सभी 4 और HAM के 5 में से 4 विधायक करोड़पति हैं.
संबंधित खबरें
Bihar Pension News: 1.03 करोड़ पेंशनधारियों का जीवन प्रमाणीकरण पूरा
17 hrs agoवीबी-जी राम जी योजना के तहत बिहार के सभी 38 जिलों में काम पर लगी रोक हटी
17 hrs agoलॉरेंस बिश्नोई गैंग के रडार पर कैसे आया बिहार? दिल्ली से मुंबई तक नेटवर्क
19 hrs agoबिहार के तेलडीहा दुर्गा मंदिर में 15000 बकरों की बलि, 5000 बच्चों का मुंडन
20 hrs agoदिल्ली से पटना के लिए आज से शुरू हुई स्पेशल वंदे भारत, चेक करें रूट और समय
1 day agoबेगूसराय के प्राचीन मां दुर्गा मंदिर से जुड़ा है ढाका तक व्यापार का इतिहास
2 days agoबिहार के शिक्षकों के लिए बड़ा ऐलान, शिक्षा विभाग के अधीन होंगे नियोजित टीचर
3 days agoजीविका से जुड़कर मीना बनीं आत्मनिर्भर, केक कारोबार से संवारा भविष्य
3 days agoबिहार में मेडिकल कॉलेजों के लिए PPP मॉडल
4 days agoबिहार में 1 नवंबर से शुरू होगी धान खरीद, तय हो गया MSP रेट
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines