Student Beaten To Death: बिहार में 15 साल के लड़के को स्मोकिंग करने के दौरान उसके टीचर ने पकड़ लिया और बेरहमी से उसकी पिटाई कर दी। पिटाई के बाद छात्र गंभीर रूप से घायल हो गया और इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। पुलिस ने कहा कि लड़के के शव को पोस्टमार्टम के लिए मोतिहारी भेज दिया गया है और स्कूल को सील कर दिया गया है।
जानकारी के मुताबिक, बिहार के पूर्वी चंपारण जिले का रहने वाला छात्र बजरंगी कुमार अपनी मां का मोबाइल फोन रिपेयरिंग कराने शनिवार सुबह मधुबन इलाके में गया था। लगभग 11:30 बजे घर लौटने के दौरान हरदिया पुल के नीचे अपने दोस्तों के साथ वो स्मोकिंग करने लगा।
10वीं का छात्र था बजरंगी कुमार
छात्र के परिजन ने बताया कि बजरंगी 10वीं का छात्र था और निजी आवासीय विद्यालय ‘मधुबन राइजिंग स्टार प्रेप स्कूल’ में पढ़ाई करता था। परिजन ने बताया कि स्कूल के अध्यक्ष विजय कुमार यादव ने बजरंगी को स्मोकिंग करते देख लिया जिसके बाद वे आक्रोशित हो गए।
परिजन ने बताया कि विजय कुमार यादव के साथ एक और टीचर (स्कूल के चेयरमैन) साथ थे। चेयरमैन बजरंगी के रिश्तेदार भी हैं। उन्होंने बजरंगी के पिता को बुलाया और फिर उसे घसीटकर स्कूल परिसर में ले गए, जहां उन्होंने अन्य शिक्षकों के साथ मिलकर उसे बेरहमी से पीटा। बजरंगी की मां और बहन ने आरोप लगाया है कि शिक्षकों ने लड़के के कपड़े उतार दिए और उसे बेल्ट से पीटा।
मुजफ्फरपुर में इलाज के दौरान बजरंगी ने तोड़ा दम
छात्र की मां के अनुसार, जब बजरंगी बेहोश हो गया, तो उसे मधुबन के एक निजी नर्सिंग होम में ले जाया गया, लेकिन मामले की गंभीरता को देखते हुए मुजफ्फरपुर रेफर कर दिया गया। वहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। परिजनों का कहना है कि बजरंगी की गर्दन और बांह पर गहरी चोटें थीं। उन्होंने आरोप लगाया कि उसके निजी अंगों से भी खून बह रहा था।
उधर, स्कूल के चेयरमैन ने परिवार के दावों का विरोध करते हुए कहा कि लड़के को पीटा नहीं गया था, बल्कि उसने जहर खाया था, इस डर से कि उसके परिवार को उसके स्मोकिंग करते पकड़े जाने के बारे में पता चल जाएगा। बताया जा रहा है कि बजरंगी को दो महीने पहले स्कूल के छात्रावास में दाखिला मिला था और वह गर्मी की छुट्टियों में घर आया था। जानकारी के मुताबिक, बजरंगी के पिता हरि किशोर राय पांच दिन पहले मजदूरी करने के लिए पंजाब चले गये थे।
संबंधित खबरें
JDU से निकाले जाने के बाद अब अनंत सिंह के पास क्या हैं विकल्प?
5 hrs agoअनंत सिंह के खिलाफ एक और बड़ा एक्शन, पार्टी-विधायकी के बाद छिनेगा सरकारी घर
6 hrs ago4 राज्यों में बारिश और तेज हवा, चक्रवात अर्नब का UP-बिहार में भी दिखेगा असर
12 hrs ago'अपनी खुद की पार्टी बनाऊंगा', JDU से निकाले जाने के बाद अनंत सिंह का ऐलान
1 day agoक्या रद्द होगी अनंत सिंह की विधायकी? JDU ने स्पीकर से की सिफारिश
1 day agoJDU से बाहर निकाले गए MLA अनंत सिंह, पार्टी विरोधी गतिविधियों पर हुआ एक्शन
2 days agoबिहार के सिवान में पटाखे बनाते वक्त घर में ब्लास्ट, 5 की मौत, SHO सस्पेंड
3 days agoबिहार का पहला एक्सप्रेस-वे, पटना से पूर्णिया का सफर होगा आसान
3 days ago4 राज्यों की 28 विधान परिषद सीटों पर मतदान जारी, 27 को आएंगे परिणाम
3 days agoबिहार में पीएम सूर्य घर योजना से बिजली बिल में बड़ी बचत
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines