पटना: आदमी कितना ही शातिर बन जाए, एक न एक दिन चोरी पकड़ी ही जाती है। हाल ही में भारत के पूर्वोत्तर के राज्य बिहार से ऐसी ही एक कहानी सामने आई है, जिसमें कत्ल की वारदात के लगभग दो साल बाद मिले खून के एक धब्बे ने राज से पर्दा उठाने में मदद की। बड़ी बात यह है कि महिला की हत्या किसी अन्य ने नहीं, बल्कि उसके अपने पति ने ही की थी और इसके बाद गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवा दी थी। अब जबकि राज खुल गया है तो आरोपी जेल की सलाखों के पीछे है। आइए इस दिलचस्प मामले को जरा विस्तार से जानते हैं।
जनवरी 2022 में दर्ज हुई थी महिला की गुमशुदगी की रिपोर्ट
मामला राज्य के राजधानी नगर पटना का है। पुलिस के मुताबिक फरवरी 2022 में मुरली चक इलाके में रहने वाले धीर नामक एक युवक ने अपनी पत्नी के लापता हो जाने के संबंध में शिकायत दी थी। एयरपोर्ट थाने की पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच-पड़ताल शुरू की ही थी कि थाना प्रभारी का तबादला हो गया, जिसके चलते मामला ठंडा पड़ गया। बाद में नए थाना प्रभारी ने नए सिरे से छानबीन शुरू की तो शक की सुई बार-बार धीरज पर ही जाकर अटक रही थी।
यह भी पढ़ें: ‘दरिंदा’ बना दामाद, ससुराल में पत्नी-ससुर समेत की चार की हत्या, SP ने बताया वारदात का पूरा सच
681 दिन के बाद हुई गिरफ्तारी
इस बारे में एयरपोर्ट थाने के प्रभारी विनोद पीटर ने बताया कि पुलिस को हाल ही में (दिसंबर 2023 में) फोरेंसिक टीम ने जब धीरज के घर का दोबारा मुआयना किया तो वहां से खून के नमूने लिए गए। इसके बाद जैसा कि पहले से ही धीरज पर शक था, 681 दिन के बाद 18 तारीख को पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। अब भी पूछताछ में वह लगातार पुलिस को गुमराह करता रहा, मगर खून की फोरेंसिक जांच के बाद जब धीरज का नार्को टेस्ट करवाया गया तो सारा राज खुल गया। फिलहाल उसे जेल भेज दिया गया है।
पढ़ें प्रेम संबंधों की एक और कहानी, जब प्रेमी संग गई बेटी तो घर वालों लड़के के चाचा के कपड़े उतारकर कराई परेड
दोस्त पर आया था पत्नी का दिल, राज खुला तो मार डाला
जहां तक हत्या के कारण की बात है, पुलिस के मुताबिक इस बारे में आरोपी धीरज ने बताया कि उसकी बीवी के उसके दोस्त के साथ नाजायज संबंध बन गए थे। उन दोनों की नजदीकियों का पता चलने के बाद वह बर्दाश्त नहीं कर सका। इसके बाद उसने अपने घर में ही पत्नी की हत्या कर दी। बाद में अपने चौपहिया वाहन से लाश को ठिकाने लगाया और वापस आकर पूरे गाड़ी के साथ-साथ पूरे घर को भी धो दिया। अपने आप को बचाने के लिए उसने बाद में अपनी पत्नी की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करा दी।
संबंधित खबरें
पटना समेत 4 शहरों में शुरू होगी भारत टैक्सी, किराया और फायदे जानें
6 hrs agoबिहार में दो MLC की छिनेगी सदस्यता! भड़के RJD और जन सुराज, जाएंगे कोर्ट
2 days agoबिहार में अमीरों से 125 यूनिट मुफ्त बिजली छोड़ने की अपील
2 days agoबिहार में खुलेंगे 100 फ्रेश कैच कियोस्क, सीएम सम्राट ने किया उद्घाटन
2 days agoदिल्ली में INDIA की महारैली के बीच पटना में कांग्रेस दफ्तर पर पुलिस की रेड
2 days agoछठ घाट सजेंगे मधुबनी पेंटिंग से, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
3 days agoPM मोदी का यूपी वालों को तोहफा, जल्द इन रूटों पर फर्राटा भरेगी बुलेट ट्रेन
3 days agoआनंद विहार, छपरा, मऊ और गोरखपुर के लिए शुरू हुईं 3 स्पेशल ट्रेनें; देखें
4 days ago'परिवार विरोध, कोर्ट ने दी मंजूरी', जन्न और नेहा की अनोखी शादी की दास्तां
4 days agoबिहार में महंगा हुआ नया बिजली कनेक्शन, 1 नवंबर से नई दरें लागू; चेक करें
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines