Live Updates
Sonepur Election Result 2025 LIVE Update:
सोनपुर सीट से परिणाम जारी हो गए हैं. BJP के विनय कुमार ने जीत हासिल की है.
Sonepur Election Result 2025 LIVE Update:
सोनपुर सीट पर पहले राउंड की काउंटिंग पूरी हो चुकी है. जिसमें BJP के विनय कुमार 487 वोटों से आगे चल रहे हैं.
Sonepur Election Result 2025 LIVE Update:
सोनपुर विधानसभा सीट पर वोटों की गिनती जारी है. शुरुआती रुझानों में डॉ. रामानुज प्रसाद आगे चल रहे हैं.
Sonepur Election Result 2025 LIVE Update:
सोनपुर विधानसभा सीट पर वोटों की गिनती जारी है. यहां जनसुराज पार्टी के उम्मीदवार चंदन लाल मेहता इस बार युवा और निचली जातियों में पकड़ बनाने की कोशिश कर रहे हैं, जिससे मुकाबला और दिलचस्प बन गया है.
Sonepur Election Result 2025 LIVE Update:
सोनपुर विधानसभा सीट पर मतगणना जारी है. कुछ ही देर में रुझान आने लगेंगे. इस बार तीनों प्रमुख दलों के बीच त्रिकोणीय लड़ाई देखने को मिल रही है. राजद को सत्ता विरोधी रुझान और पिछली जीत का दबाव झेलना पड़ रहा है, वहीं भाजपा विकास और केंद्रीय योजनाओं के सहारे मैदान में है.
Sonepur Vidhan Sabha Election Result 2025: आखिर बिहार की सोनपुर सीट पर रिजल्ट सामने आ चुका है. यहां BJP के विनय कुमार सिंह ने जीत हासिल की है और RJD के रामानुज प्रसाद को 4767 से हराया है. बता दें, सारण जिले की सोनपुर विधानसभा सीट पर 2025 बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण में 6 नवंबर को मतदान हुआ था.
Bihar Election Result 2025 LIVE Updates: यहां देखें हर सीट का अपडेट
2025 के प्रत्याशी
इस बार सोनपुर सीट से भाजपा ने विनय कुमार को मैदान में उतारा था, जबकि राजद की ओर से मौजूदा विधायक डॉ. रामानुज प्रसाद एक बार फिर किस्मत आजमा रहे थे. वहीं जनसुराज पार्टी से चंदन लाल मेहता ने इस सीट पर चुनाव को त्रिकोणीय बना दिया था.
2020 में सोनपुर विधानसभा चुनाव के नतीजे
| प्रत्याशी नाम | वोट्स | नतीजे |
|---|---|---|
| डॉ. रामानुज प्रसाद | 73,247 | RJD |
| विनय कुमार सिंह | 66,561 | BJP |
| चंदन लाल | 8,667 | IND |
2015 में सोनपुर विधानसभा चुनाव के नतीजे
| प्रत्याशी नाम | वोट्स | नतीजे |
|---|---|---|
| डॉ. रामानुज प्रसाद | 86,082 | RJD |
| विनय कुमार सिंह | 49,686 | BJP |
| बिनोद कुमार सिंह | 3,606 | Independent |
पिछले चुनावों का हाल
2015 के विधानसभा चुनाव में डॉ. रामानुज प्रसाद (राजद) ने भाजपा के विनय कुमार सिंह को 36 हजार से ज्यादा वोटों से हराया था. 2020 के चुनाव में भी यही मुकाबला दोहराया गया, लेकिन इस बार फासला काफी कम रहा राजद के रामानुज प्रसाद ने भाजपा प्रत्याशी विनय कुमार सिंह को करीब 6,600 वोटों से मात दी थी.
ये भी पढ़ें- लालगंज सीट पर RJD की लंदन रिटर्न शिवानी शुक्ला की BJP-JSP से टक्कर
जातीय समीकरण
सोनपुर सीट पर यादव, कुर्मी, पासवान और मुस्लिम मतदाता निर्णायक भूमिका निभाते हैं. यादव और मुस्लिम समुदाय पर राजद का मजबूत प्रभाव रहा है, जबकि भाजपा गैर-यादव पिछड़े और ऊंची जातियों के वोट को जोड़ने की कोशिश में है. जनसुराज पार्टी के उम्मीदवार चंदन लाल मेहता इस बार युवा और निचली जातियों में पकड़ बनाने की कोशिश कर रहे हैं, जिससे मुकाबला और दिलचस्प बन गया है.
ये भी पढ़ें- तेज प्रताप की पुरानी सीट पर बदलेंगे समीकरण? महुआ में किसके पक्ष में जाएगा जनादेश?
संबंधित खबरें
बिहार में दो MLC की छिनेगी सदस्यता! भड़के RJD और जन सुराज, जाएंगे कोर्ट
1 day agoबिहार में अमीरों से 125 यूनिट मुफ्त बिजली छोड़ने की अपील
1 day agoबिहार में खुलेंगे 100 फ्रेश कैच कियोस्क, सीएम सम्राट ने किया उद्घाटन
1 day agoदिल्ली में INDIA की महारैली के बीच पटना में कांग्रेस दफ्तर पर पुलिस की रेड
1 day agoछठ घाट सजेंगे मधुबनी पेंटिंग से, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
2 days agoPM मोदी का यूपी वालों को तोहफा, जल्द इन रूटों पर फर्राटा भरेगी बुलेट ट्रेन
2 days agoआनंद विहार, छपरा, मऊ और गोरखपुर के लिए शुरू हुईं 3 स्पेशल ट्रेनें; देखें
3 days ago'परिवार विरोध, कोर्ट ने दी मंजूरी', जन्न और नेहा की अनोखी शादी की दास्तां
3 days agoबिहार में महंगा हुआ नया बिजली कनेक्शन, 1 नवंबर से नई दरें लागू; चेक करें
3 days agoबिहार में स्कूलों और बच्चों के विकास पर खर्च होगा CSR फंड
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines