अमिताभ ओझा/ पटना
बिहार के सिवान में सांसद और डीएम की गाड़ी पर ग्रामीणों ने पथराव कर दिया। सिर्फ सांसद और डीएम ही नहीं, बल्कि कई अधिकारी इस दौरान वहां मौजूद थे, जिन्हें भागना पड़ा। केंद्रीय विद्यालय के लिए भूमि निरीक्षण के लिए सभी अधिकारी पहुंचे थे, लेकिन इसी दौरान विवाद हो गया। मामला महाराजगंज के हरकेशपुर गांव का है, जहां ग्रामीणों ने प्रशासनिक टीम पर हमला कर दिया।
सांसद जनार्दन सिंह सिग्रीवाल और जिलाधिकारी मुकुल कुमार गुप्ता की अगुवाई में टीम भूमि निरीक्षण के लिए गांव पहुंची थी। इस दौरान वहां विवाद हो गया और प्रशासनिक टीम पर हमला कर दिया गया। टीम में एसडीओ अनिल कुमार, एसडीपीओ राकेश कुमार रंजन, बीडीओ और सीओ भी शामिल थे।
लाठी-डंडे और ईंट-पत्थरों से हमला
निरीक्षण के बाद जब टीम वापस लौट रही थी, तभी ग्रामीणों ने लाठी-डंडे और ईंट-पत्थरों से हमला कर दिया। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए सभी अधिकारियों को सुरक्षित बाहर निकाला। हमले में किसी को गंभीर चोट नहीं आई। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है।
20 लोगों पर FIR दर्ज
अंचल अधिकारी जितेंद्र पासवान ने बताया कि निरीक्षण पूरी तरह कानूनी था। जमीन मालिक को पहले ही नोटिस भेजा गया था। घटना के बाद महाराजगंज थाने में 8 नामजद और 12 अज्ञात लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। एसडीपीओ राकेश कुमार रंजन ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।
हालांकि गनीमत रही कि इस घटना में किसी को गंभीर चोट नहीं आई और् पुलिसकर्मी सांसद, DM समेत तमाम अधिकारियों को वहां से सुरक्षित निकालने में कामयाब हो गए। इस घटना के बाद अब पुलिस एक्शन में है और आरोपियों पर कार्रवाई कर रही है।
संबंधित खबरें
RJD सांसद सुधाकर सिंह को 5 करोड़ रुपये का मानहानि नोटिस, क्या है विवाद?
3 hrs agoबिहार के वैशाली नाव हादसे में चांदनी ने बचाई दो बच्चों की जान
3 hrs agoआरा में रिटायर्ड कस्टम अधिकारी की हत्या, जमीन विवाद का आरोप
6 hrs agoपिटठू बैग से निकले 36 लाख की चांदी के जेवर, गया जंक्शन पर अफसर रह गए दंग
9 hrs agoबिहार में बड़ा हादसा, नदी में डूबने से 11 बच्चों की मौत, मुआवजे का ऐलान
1 day agoBJP ने पार्टी के 2 नेताओं को 6 साल के लिए किया निष्कासित, जानिए वजह
3 days agoप्रह्लाद जोशी की मौजूदगी में सम्राट चौधरी का शिक्षा पर फोकस
4 days agoयूपी-बिहार से लेकर केरल तक बारिश का अलर्ट, इन राज्यों में आंधी की चेतावनी
6 days agoपटना से लखनऊ आ रही फ्लाइट पर गिरी आकाशीय बिजली, मची चीख पुकार
7 days agoचिराग पासवान के एक और विधायक पर गिरी गाज, ठेकेदार ने लगाया रंगदारी का आरोप
8 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines