हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

'दलितों के लिए कोई सम्मान नहीं', लालू प्रसाद यादव के वायरल वीडियो पर पीएम मोदी ने बोला हमला

बिहार की रैली को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव पर हमला बोला है। लालू प्रसाद का एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें एक कार्यकर्ता उनके पैरों के पास बाबा साहेब अंबेडकर की फोटो रखकर फोटो खिंचवा रहा था। इस पर पीएम ने कहा कि इनके मन में दलितों और पिछड़ों के लिए कोई सम्मान नहीं है।

विज्ञापन
पीएम मोदी ने राजद के वायरल वीडियो पर हमला बोला है (फोटो सोर्स- सोशल मीडिया और ANI )

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बिहार की एक सभा को संबोधित करते हुए लालू प्रसाद यादव और राजद पर जोरदार हमला बोला है। लालू प्रसाद यादव का एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें उनके जन्मदिन के मौके पर एक शख्स द्वारा बाबा साहेब अंबेडकर की फोटो उनके पैरों के पास लेकर फोटो खिंचवाता दिखाई दिया था। इस पर विवाद हुआ था और अब प्रधानमंत्री मोदी ने भी कह दिया कि ये लोग अब दलितों से माफी मांगे।

बिहार के सीवान में PM मोदी ने कहा- “पूरे देश ने देखा कि राजद ने हाल ही में बाबा साहब की तस्वीर के साथ क्या किया। मैं जानता हूं कि ये लोग कभी माफी नहीं मांगेंगे, क्योंकि इनके मन में दलितों और पिछड़ों के लिए कोई सम्मान नहीं है। राजद और कांग्रेस बाबा साहब की तस्वीर को अपने चरणों में रखते हैं, जबकि मोदी उन्हें अपने दिल में रखते हैं।”

RJD-कांग्रेस की करतूतें बिहार विरोधी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने यह भी कहा कि RJD-कांग्रेस की करतूतें और इनके कारनामे बिहार विरोधी हैं, निवेश विरोधी हैं। ये लोग बेहाल इंफ्रास्ट्रक्चर, माफियाराज, गुंडाराज और भ्रष्टाचार के पोषक रहे हैं। NDA, कैसा बिहार बना रही है, इसका उदाहरण मढ़ौरा रेल फैक्ट्री है। आज मढ़ौरा की लोकोमोटिव फैक्ट्री से पहला इंजन, अफ्रीका को एक्सपोर्ट किया जा रहा है। ये फैक्ट्री उसी सारण जिले में बनी है, जिसे पंजे और RJD वालों ने पिछड़ा कहकर अपने हाल पर छोड़ दिया था।

विज्ञापन

वहीं राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लिखा कि बिहार हित में मौसम की चेतावनी- आज बिहार में झूठ, जुमलों और भ्रम की भारी बारिश हो रही है , गरज के साथ झूठे लुभावने वादों के ओले भी पड़ रहे हैं, संभल कर रहे।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola