Bihar’s professor wants separate homeland for Muslims: बिहार के प्रोफेसर के एक बयान से राज्य में विवाद पैदा हो गया है। सीवान के नारायण कॉलेज में तैनात असिस्टेंट प्रोफेसर खुर्शीद आलम ने सोशल मीडिया पर पोस्ट के जरिए मुसलमानों के लिए अलग होमलैंड की मांग की है। विवादित पोस्ट को लेकर छात्रों के विरोध प्रदर्शन के कारण पुलिस ने शनिवार को आलम के खिलाफ शिकायत दर्ज कर जांच शुरू कर दी। नारायण कॉलेज छपरा के जय प्रकाश यूनिवर्सिटी से संबद्ध है।
छात्रों ने आलम के पुतले का किया दहन
खुर्शीद आलम के सोशल मीडिया पोस्ट के सामने आने के बाद छात्रों ने जमकर प्रदर्शन किया। उन्होंने आलम के पुतले का दहन किया और उनको नहीं हटाए जाने पर कक्षाओं का बहिष्कार करने की धमकी भी दी। आखिर विश्वविद्यालय प्रशासन को आलम को कारण बताओ नोटिस जारी करना पड़ा, जिसके बाद आलम ने असिस्टेंट प्रोफेसर के पद से इस्तीफा दे दिया और अपने पोस्ट पर पैदा हुए विवाद को लेकर माफी मांगी।
डिलीट किए विवादित पोस्ट
आलम ने कहा कि मैंने कभी भी अपने पोस्ट के माध्यम से किसी की भावना को ठेस पहुचाने की कोशिश या इरादा नहीं किया। अगर इन पोस्ट से किसी को ठेस पहुंची है तो मैं इसके लिए माफी मांगता हूं। इसके साथ ही उन्होंने अपने सभी विवादित पोस्ट को डिलीट कर दिया।
आलम ने क्या पोस्ट किया था?
आलम नारायण कॉलेज में राजनीति विभाग के प्रमुख थे। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर दो पोस्ट किए थे। एक पोस्ट में उन्होंने लिखा- संयुक्त पाकिस्तान और बांग्लादेश जिंदाबाद। वहीं, दूसरे पोस्ट में लिखा- भारतीय मुसलमान पाकिस्तान और बांग्लादेश से सटे एक अलग होमलैंड चाहते हैं।
यह भी पढ़ें:
यूपी कांग्रेस के नेता 15 जनवरी को करेंगे रामलला के दर्शन, जानें किनको मिला न्यौता
संबंधित खबरें
JDU से निकाले जाने के बाद अब अनंत सिंह के पास क्या हैं विकल्प?
2 hrs agoअनंत सिंह के खिलाफ एक और बड़ा एक्शन, पार्टी-विधायकी के बाद छिनेगा सरकारी घर
3 hrs ago4 राज्यों में बारिश और तेज हवा, चक्रवात अर्नब का UP-बिहार में भी दिखेगा असर
9 hrs ago'अपनी खुद की पार्टी बनाऊंगा', JDU से निकाले जाने के बाद अनंत सिंह का ऐलान
1 day agoक्या रद्द होगी अनंत सिंह की विधायकी? JDU ने स्पीकर से की सिफारिश
1 day agoJDU से बाहर निकाले गए MLA अनंत सिंह, पार्टी विरोधी गतिविधियों पर हुआ एक्शन
2 days agoबिहार के सिवान में पटाखे बनाते वक्त घर में ब्लास्ट, 5 की मौत, SHO सस्पेंड
3 days agoबिहार का पहला एक्सप्रेस-वे, पटना से पूर्णिया का सफर होगा आसान
3 days ago4 राज्यों की 28 विधान परिषद सीटों पर मतदान जारी, 27 को आएंगे परिणाम
3 days agoबिहार में पीएम सूर्य घर योजना से बिजली बिल में बड़ी बचत
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines