भारत-पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव की वजह से पूरा देश अलर्ट मोड पर है। इसके अलावा, देश के अलग-अलग हिस्सों में स्थित मंदिर, बस स्टैंड और रेलवे स्टेशनों को बम से उड़ाने की धमकी मिल रही है। इस बीच, बिहार के सीतामढ़ी रेलवे जंक्शन परिसर में बम होने की अफवाह ने पूरे राज्य में हड़कंप मचा दिया। इस मामले में पुलिस ने 3 संदिग्ध युवकों को गिरफ्तार किया है। इसके अलावा, पटना के दानापुर में एक लावारिश बैग मिला, जिसके बाद से पूरा बिहार अलर्ट मोड पर है।
‘रेलवे जंक्शन में बम है…’
दरअसल, रविवार की शाम को कुछ युवकों ने डायल 112 पर कॉल करके पुलिस को सूचना दी कि बिहार के सीतामढ़ी रेलवे जंक्शन के कैम्पस में मौजूद हनुमान मंदिर के पास बम है। सूचना मिलते ही पुलिस और रेलवे प्रशासन में हड़कंप मच गया। जांच के दौरान पता चला कि सूचना पूरी तरह से गलत है। इसके बाद पुलिस ने इस मामले पर कार्रवाई करते हुए युवकों को गिरफ्तार कर लिया। इसके अलावा, पटना के दानापुर से एक सूचना आई कि यहां एक लावारिश बैग काफी देर से पड़ा हुआ है।
यह भी पढ़ें: मोहम्मद इम्तियाज की शहादत पर पूरे बिहार को गर्व…’, मंत्री श्रवण और तेजस्वी यादव ने दी श्रद्धांजलि
क्या था दानापुर के लावारिस बैग में?
पुलिस को फोन पर बताया गया कि रविवार की दोपहर को दानापुर छावनी क्षेत्र के पास सगुना मोड़ पर एक लावारिश बैग मिला है। इसके बाद आनन-फानन में पुलिस, सुरक्षा एजेंसियों, बम निरोधक दस्ते और एटीएस के साथ मौके पर पहुंची। पुलिस की कड़ी सुरक्षा के साथ पूरे इलाके की नाकेबंदी की गई। इसके बाद बैग को पीपा पुल पर सुनसान जगह बालू के ढेर पर ले जाया गया। जब पुलिस और बम निरोधक दस्ते ने बैग को खोला, तो वे हैरान रह गए। इस बैग में कपड़े और चश्मे थे।
संबंधित खबरें
पटना में 3 शूटर मुठभेड़ में ढेर, भड़के लोगों का हंगामा, पुलिस का लाठीचार्ज
2 hrs ago8 महीने से सैलरी न मिलने पर कटोरा लेकर मांगी भीख मांगने बैठी सरकारी अधिकारी
17 hrs agoपटना के कोल्ड स्टोरेज में स्वास्थ्य विभाग की छापेमारी, एक्सपायर सामान बरामद
23 hrs agoचार बैग से निकला 10 करोड़ का गांजा, गया एयरपोर्ट पर दो महिलाएं गिरफ्तार
1 day agoबिहार में सड़क हादसे के घायलों को मिलेगा मुफ्त इलाज
1 day agoबिहार में 2030 तक विकास लक्ष्य पाने की तैयारी तेज
1 day agoपटना समेत 4 शहरों में शुरू होगी भारत टैक्सी, किराया और फायदे जानें
2 days agoबिहार में दो MLC की छिनेगी सदस्यता! भड़के RJD और जन सुराज, जाएंगे कोर्ट
4 days agoबिहार में अमीरों से 125 यूनिट मुफ्त बिजली छोड़ने की अपील
4 days agoबिहार में खुलेंगे 100 फ्रेश कैच कियोस्क, सीएम सम्राट ने किया उद्घाटन
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines