बिहार चुनाव में उतरी पूर्व IPS अफसर की 'हिंद सेना', सभी सीटों पर देगी टक्कर

पूर्व IPS अधिकारी शिवदीप लांडे ने ‘हिंद सेना’ नाम से अपनी राजनीतिक पार्टी लॉन्च की है। यह पार्टी बिहार की सभी 243 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ेगी और बेरोजगारी व भ्रष्टाचार जैसे मुद्दों को उठाएगी।

Shivdeep Lande

Shivdeep Lande

Shivdeep Lande political party (अमिताभ ओझा): बिहार के चर्चित पूर्व आई पी एस अधिकारी शिवदीप वामन राव लांडे ने अपनी राजनीतिक पार्टी बनाई है। उन्होंने इस पार्टी का नाम ‘हिन्द सेना’ रखा है। उनकी पार्टी हिन्द सेना बिहार में विधानसभा के सभी 243 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ेगी। आज पटना में इसकी घोषणा शिवदीप लांडे ने की है, पार्टी का बिहार में अभी किसी के साथ गठबंधन नहीं है। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवदीप वामन राव लांडे रहेंगे। उनकी पार्टी के मुद्दे रहेंगे बिहार में 60 लाख बेरोजगारों के लिए काम, उन पर काम करना जो चार-चार साल सेशन विवि में लेट चल रहे हैं। इसके अलावा भ्रष्टाचार बड़ा मुद्दा रहेगा।

बिहार के दिग्गज मंत्रियों को टक्कर देगी हिंद सेना

पूर्व आई पी एस अधिकारी शिवदीप लांडे की हिंद सेना बिहार के पुराने दिग्गज मंत्रियों एवं विधायकों को टक्कर देगी। इसकी स्थापना भारतीय पुलिस सेवा (IPS) के बिहार कैडर के पूर्व अधिकारी शिवदीप लांडे ने की है। महाराष्ट्र के रहने वाले शिवदीप लांडे बिहार में सिटी एसपी , डीआईजी और आईजी के रूप में अलग-अलग जिलों में काम कर चुके हैं। हाल ही में उन्होंने पूर्णिया में आईजी रहते हुए भारतीय पुलिस से इस्तीफा देखकर बिहार की जन सेवा करने की घोषणा की थी। अब यह जनसेवा करने के लिए उन्होंने राजनीति मैदान में उतरने का ऐलान किया है।

बिहार विधानसभा का चुनाव लड़ेगी हिंद सेना

पटना में मीडिया कर्मियों से बात करते हुए शिवदीप पांडे ने कहा कि उनकी पार्टी का नाम हिंद सेना है और पार्टी का सिंबल के बैकग्राउंड में खाकी है और उस पर त्रिपुंड बना हुआ है। शिवदीप लांडे ने आगे कहा कि बिहार का युवा बदलाव चाहता है कई राजनीतिक पार्टियों की ओर से मुझे राज्यसभा भेजने,मंत्री का फेस बनाने का ऑफर दिया गया था, लेकिन उन्होंने खुद की पार्टी बनाकर जनसेवा करने का फैसला किया है। इसके लिए उनकी पार्टी बिहार विधानसभा का चुनाव लड़ेगी। जो भी लोग बिहार को बदलना चाहते हैं या बिहार में बदलाव चाहते हैं उन सभी लोगों का पार्टी में स्वागत है.शिवदीप लांडे ने कहा की उनकी पार्टी सभी 243 विधानसभा सीटों पर चुनाब लड़ेगी।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ