Supaul News: बिहार के सुपौल स्थित श्री राधाकृष्ण ठाकुरबाड़ी में जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने सोमवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में बड़ा ऐलान किया है. उन्होंने कहा कि बिहार में आगामी विधानसभा चुनाव में वह राज्य की सभी सीटों पर गौ भक्त निर्दलीय प्रत्याशी खड़े करेंगे. कहा कि यह राजनीति नहीं, बल्कि धर्म और सनातन संस्कृति की रक्षा का प्रयास है.
सभी सीटों पर प्रत्याशी उतारने का ऐलान
बिहार में इन दिनों होने वाले विधान सभा चुनाव को लेकर रोज नए-नए ऐलान सामने आ रहे हैं. ऐसे में सोमवार को बिहार की राजनीति को लेकर श्री राधाकृष्ण ठाकुरबाड़ी में जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने भी बड़ा ऐलान किया है. उन्होंने प्रेसवर्ता करते हुए आने वाले विधानसभा चुनाव में राज्य की सभी सीटों पर निर्दलीय गौ भक्त प्रत्याशी उतारने की बात कही है. इससे पहले शंकराचार्य ने रविवार को गौ मतदाता संकल्प यात्रा की शुरुआत करते हुए कहा था कि कोई भी राजनीतिक दल अब तक गौ माता को राष्ट्रमाता घोषित करने के पक्ष में सामने नहीं आया है.
यह भी पढ़ें- Bihar Election 2025: तारीखों पर सस्पेंस बरकरार, गठबंधनों में सीटों पर खींचतान तेज
धर्म और गाय जैसे मुद्दे पर मतदान करेने की अपील
सोमवार को श्री राधाकृष्ण ठाकुरबाड़ी में आयोजित की गई प्रेसवार्ता में उन्होंने कहा कि चुनाव में निर्णायक भूमिका मतदाताओं की होगी. कहा कि सनातन धर्म की रक्षा तभी संभव है जब हम गौ माता का संरक्षण किया जाएगा. उनका उद्देश्य राजनीति में सत्ता प्राप्त करना नहीं है. इस दौरान उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि धर्म और गाय जैसे मुद्दे पर लोगों को मतदान करें. कहा कि वह एक धार्मिक व्यक्ति हैं. उनका कर्तव्य है कि यदि समाज में कोई संकट है तो उसे दूर करने का प्रयास करें. यह केवल धर्म का काम है, राजनीति नहीं है. इस दौरान कार्यक्रम स्थल पर अध्यात्मिक माहौल रहा और बड़ी संख्या में मौजूद भक्तों ने शंकराचार्य के संदेश को श्रद्धा और उत्साह से आत्मसात किया.
यह भी पढ़ें- बिहार पहुंचे पीएम मोदी ने दी 36 हजार करोड़ की सौगात, परिवारवाद पर साधा निशाना, जानें 5 बड़ी बातें
संबंधित खबरें
छठ पूजा के लिए दिल्ली से पटना के लिए चलेंगी 50 से ज्यादा लग्जरी बसें
1 hr agoMLC चुनाव में 13 सीटों पर BJP का कब्जा, सपा का कमबैक; PK की धमाकेदार एंट्री
2 hrs agoपटना में अंडरग्राउंड रोड, कैबिनेट की बैठक में 43 प्रस्ताव मंजूर
12 hrs agoबिहार में सुधा का नेटवर्क होगा मजबूत, 4,800 नई समितियां गठित
18 hrs agoबिहार में भारी बारिश का अलर्ट, 50 KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं
18 hrs agoबिहार में 95.12% पेंशन लाभार्थियों की आधार सीडिंग पूरी, मधुबनी जिला आगे
18 hrs agoNDA बनाम 'INDIA' : MLC चुनाव में किसने कहां मारी बाजी; कौन हारा-कौन जीता?
23 hrs ago'क्या दुकान से वोट खरीदे थे?', MLC चुनाव के नतीजों पर अनंत सिंह का दर्द
1 day ago'INDIA' की कलह में बाजी मार ले गए PK, बिहार विधान परिषद में हुई इंट्री
1 day agoबिहार में मिड-डे मील पर मंडराया संकट, 1 नवंबर से हो सकता बंद, जानें क्याें?
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines