Shambhavi Choudhary Youngest MP: बिहार की समस्तीपुर लोकसभा सीट से एलजेपी के टिकट पर जीतीं शांभवी चौधरी इस बार की सबसे युवा सांसद हैं। 25 साल की उम्र में ही उनको लोकसभा जाने का गौरव हासिल हुआ है। लोकसभा में इस बार चिराग पासवान की पार्टी 5 सीटों पर लड़ी थी। पांचों ही सीटों पर जीत मिली। समस्तीपुर सीट से शांभवी ने कांग्रेस के सन्नी हजारी को बड़े अंतर से शिकस्त दी। यही नहीं, शांभवी के लिए प्रचार करने खुद पीएम मोदी पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने शांभवी को अपनी बेटी बताया था। शांभवी ने 1 लाख 87 हजार 537 वोटों से कांग्रेस प्रत्याशी को मात दी है। उनको उम्मीदवार बनाए जाने के बाद यह सीट काफी हॉट मानी जा रही थी। एनडीए के वर्करों से लेकर आम लोग भी उनकी जीत को सुनिश्चित मान रहे थे। वे लोगों में काफी चर्चित रहीं।
पासी जाति से आती हैं शांभवी
मतदाता भी उनकी मिलनसार छवि से काफी प्रभावित दिखे। शांभवी ने रिजर्व सीट से जीत हासिल कर सबसे कम उम्र में संसद पहुंचने का गौरव हासिल किया है। जिस दिन (4 जून) उनका नतीजा घोषित हुआ, उस दिन वे 25 साल, 11 महीने और 20 दिन की हो चुकी थीं। शांभी पासी जाति से आती हैं। वे अब तक की सबसे कम उम्र की दलित सांसद हैं।
इससे पहले बिहार में सबसे कम उम्र में सांसद बनने के रिकॉर्ड लालू यादव के नाम है। जो 29 साल की उम्र में संसद पहुंचे थे। 1977 में उन्होंने सारण से चुनाव जीता था। अब तक ओडिशा की चंद्राणी मुर्मू के नाम सबसे कम उम्र में सांसद बनने का रिकॉर्ड है। 2019 में वे 25 साल, 11 माह और 9 दिन की आयु में संसद पहुंची थीं। शांभवी ने नतीजों के बाद कहा कि उनकी जीत जनता की है। उन्होंने एनडीए नेताओं और चिराग पासवान का भी आभार जताया।
यह भी पढ़ें:रक्षा और रेल मंत्रालय… जानें NDA को समर्थन देने के बदले क्या मांग सकते हैं नीतीश कुमार?
शांभवी जेडीयू नेता और बिहार सरकार में मंत्री अशोक चौधरी की बेटी हैं। उनके दादा महावीर चौधरी भी बड़े नेता रह चुके हैं। शांभवी ने पूर्व आईपीएस और पटना स्थित महावीर मंदिर न्यास के सचिव किशोर कुणाल के बेटे सायण कुणाल से विवाह रचाया है। शांभवी के पति भूमिहार हैं, जिसका फायदा समस्तीपुर में मिला। शांभवी को दलित और सवर्ण समाज ने काफी वोट दिए।
संबंधित खबरें
पटना समेत 4 शहरों में शुरू होगी भारत टैक्सी, किराया और फायदे जानें
2 hrs agoबिहार में दो MLC की छिनेगी सदस्यता! भड़के RJD और जन सुराज, जाएंगे कोर्ट
1 day agoबिहार में अमीरों से 125 यूनिट मुफ्त बिजली छोड़ने की अपील
1 day agoबिहार में खुलेंगे 100 फ्रेश कैच कियोस्क, सीएम सम्राट ने किया उद्घाटन
2 days agoदिल्ली में INDIA की महारैली के बीच पटना में कांग्रेस दफ्तर पर पुलिस की रेड
2 days agoछठ घाट सजेंगे मधुबनी पेंटिंग से, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
3 days agoPM मोदी का यूपी वालों को तोहफा, जल्द इन रूटों पर फर्राटा भरेगी बुलेट ट्रेन
3 days agoआनंद विहार, छपरा, मऊ और गोरखपुर के लिए शुरू हुईं 3 स्पेशल ट्रेनें; देखें
3 days ago'परिवार विरोध, कोर्ट ने दी मंजूरी', जन्न और नेहा की अनोखी शादी की दास्तां
4 days agoबिहार में महंगा हुआ नया बिजली कनेक्शन, 1 नवंबर से नई दरें लागू; चेक करें
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines