Bihar Politics: गोपालगंज में जीत पर खुश दिखे शाहनवाज हुसैन, 2024 आम चुनाव को लेकर कही बड़ी बात

Shahnawaz Hussain

Bihar Politics: बिहार की दो विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव में एक सीट पर भाजपा को जीत मिली है। गोपालगंज में भाजपा प्रत्याशी कुसुम देवी ने 2183 वोट से RJD प्रत्याशी को हराया। भाजपा की जीत को लेकर शाहनवाज हुसैन खुश दिखे और महागठबंधन पर निशाना साधा।

विज्ञापन

बिहार के पूर्व मंत्री शाहनवाज हुसैन ने कहा कि जद (यू) ने भाजपा से नाता तोड़ लिया और राजद के साथ महागठबंधन में चली गई, लेकिन दोनों मिलकर भी गोपालगंज में भाजपा को नहीं हरा सकी। शाहनवाज हुसैन ने कहा कि साफ संदेश है कि ये सब मिलकर भी बीजेपी को नहीं हरा सकते।

विज्ञापन

शाहनवाज ने कहा कि मोकामा विधानसभा सीट पर भी हुए उपचुनाव में राजद प्रत्याशी की जीत का अंतर कम हो गया। यह दिखाता है कि भविष्य भाजपा का है। शाहनवाज ने दावा किया कि हम लोकसभा चुनाव में सभी 40 सीटें जीतेंगे।

विज्ञापन

बता दें कि बिहार के गोपालगंज विधानसभा सीट पर कमल खिला है। भाजपा प्रत्याशी कुसुम देवी ने 2183 वोट से RJD प्रत्याशी को हराया दिया। कुसुम देवी को 70 हजार 53 जबकि RJD प्रत्याशी को 67 हजार 870 वोट मिले। वहीं, बिहार के मोकामा विधानसभा सीट से राष्ट्रीय जनता दल की प्रत्याशी नीलम देवी की जीत हुई है। नीलम देवी बाहुबली अनंत सिंह की पत्नी हैं। नीलम देवी ने 16,741 मतों के अंतर से जीत हासिल की है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ