बिहार में इस साल के अंत में विधानसभा चुनाव होने हैं, लेकिन सीटों को लेकर अभी से दावेदारी तय होने लगी है। इसी बीच सीवान के पूर्व सांसद मो. शहाबुद्दीन की पत्नी हिना शहाब ने अपने बेटे ओसामा को लेकर बड़ा ऐलान कर दिया है। 2025 के बिहार विधानसभा चुनाव में शहाबुद्दीन के बेटे ओसामा शहाब भी उतर सकते हैं। पिछले साल (2024) अक्टूबर में वे अपनी मां के साथ आरजेडी में शामिल हुए थे। उसी वक्त से माना जा रहा था कि चुनाव के लिए यह सब तैयारी हो रही है। अब ओसामा की मां हिना शहाब ने कहा है कि हम लोग सोच रहे हैं कि ओसामा शहाब को किसी विधानसभा से चुनाव लड़ाया जाए। उन्होंने कहा कि हमारा अपना विधानसभा क्षेत्र रघुनाथपुर है तो सोचा जा रहा है कि ओसामा को वहीं से उतारा जाए। हालांकि, इसे लेकर अभी किसी तरह का फैसला नहीं हुआ है।
क्या कहा हिना शहाब ने?
सिवान जिले के धनौत गांव में पत्रकारों से बातचीत में रविवार (27 अप्रैल) को हिना शहाब ने यह बयान दिया। उन्होंने साफ कर दिया है कि उनका बेटा ओसामा शहाब आरजेडी की टिकट पर ही बिहार विधानसभा का चुनाव लड़ेगा। माना जा रहा है कि हिना शहाब का यह बयान एक तरह से इशारा है कि उन्हें महागठबंधन में रघुनाथपुर सीट चाहिए। हिना शहाब की इस घोषणा के बाद सीवान का सियासी तापमान गरमा गया है। वहीं, शहाबुद्दीन को लेकर हिना शहाब ने कहा कि हर साल की तरह इस साल भी श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया जाएगा। एक सवाल पर कि क्या यह पार्टी (आरजेडी) की ओर से होगी? इस पर हिना शहाब ने कहा कि पार्टी में हम लोगों की वापसी हई है तो पार्टी की तरफ से ही मनाई जाएगी, क्योंकि वो पार्टी के सांसद थे।
लालू-तेजस्वी के लिए मुश्किल होगा फैसला लेना!
हालांकि, देखना होगा कि लालू-तेजस्वी रघुनाथपुर सीट ओसामा को देने के लिए तैयार होते हैं या नहीं। फिलहाल रघुनाथपुर विधानसभा सीट आरजेडी के खाते में है। यहां से हरिशंकर यादव विधायक हैं। अगर यह सीट ओसामा को दी जाती है तो इस सीट से पिछले दो बार से विधायक रहे हरिशंकर यादव का टिकट कट सकता है। विधायक हरिशंकर यादव सिवान के दिवंगत पूर्व सांसद शहाबुद्दीन और उनके परिवार के बेहद करीबी माने जाते हैं और वो शहाबुद्दीन परिवार के हर छोटे बड़े मामलों में हमेशा साथ खड़े रहते हैं। ऐसे में चर्चा इस बात की भी हो रही है कि रघुनाथपुर से हरिशंकर यादव को हटाना और ओसामा को टिकट देने का फैसला लालू-तेजस्वी के लिए मुश्किल होगा।
2024 के लोकसभा चुनाव में निर्दलीय लड़ी थीं हिना शहाब
बता दें कि 2024 के लोकसभा चुनाव में हिना शहाब को आरजेडी से टिकट नहीं मिला था तो उन्होंने निर्दलीय चुनाव लड़ा था। हालांकि, लोकसभा चुनाव में उन्हें हार का सामना करना पड़ा था। इसके बाद उन्हें वापस आरजेडी में शामिल कराया गया था। राजधानी पटना में पूरे तामझाम के साथ शहाबुद्दीन के बेटे ओसामा की एंट्री आरजेडी में हुई थी। खुद तेजस्वी यादव और लालू प्रसाद ने बाहें फैलाकर मां-बेटे का पार्टी में स्वागत किया था। अब देखना होगा कि बिहार विधानसभा चुनाव में आरजेडी शहाबुद्दीन के परिवार को कितनी तवज्जो देती है।
संबंधित खबरें
BJP ने पार्टी के 2 नेताओं को 6 साल के लिए किया निष्कासित, जानिए वजह
14 hrs agoप्रह्लाद जोशी की मौजूदगी में सम्राट चौधरी का शिक्षा पर फोकस
2 days agoयूपी-बिहार से लेकर केरल तक बारिश का अलर्ट, इन राज्यों में आंधी की चेतावनी
4 days agoपटना से लखनऊ आ रही फ्लाइट पर गिरी आकाशीय बिजली, मची चीख पुकार
5 days agoचिराग पासवान के एक और विधायक पर गिरी गाज, ठेकेदार ने लगाया रंगदारी का आरोप
6 days agoसम्राट चौधरी ने ₹122 करोड़ के सासाराम बाईपास का किया लोकार्पण
6 days agoपटना में पुलिस कार्रवाई के डर से पुनपुन नदी में कूदे 60 लोग, 2 की मौत
6 days agoदिल्ली-यूपी, बिहार में कल कैसा रहेगा मौसम, IMD ने दिया राज्यों का अपडेट
9 days agoबिहार बन सकता है बाढ़ मुक्त राज्य! नितिन गडकरी ने CM सम्राट से मांगी मंजूरी
11 days agoलड़के को पीटा, लड़की से बदसलूकी... बिहार का एक और VIDEO वायरल, 2 अरेस्ट
12 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines