बिहार में नाबालिग से छेड़छाड़ करने वाला टीचर गिरफ्तार, बहलाकर स्कूल की छत पर ले गया था

Bihar News, Gaya News, Hindi News, Local News, Crime News
विज्ञापन

School Teacher Arrested: बिहार के गया में नाबालिग लड़की से छेड़छाड़ करने के आरोप में शिक्षक को गिरफ्तार कर लिया गया। शिक्षक नाबालिग लड़की को बहलाकर अकेले में ले गया और उसके साथ छेड़छाड़ की । पीड़िता ने घर आकर परिजन को बताया। पीड़िता ने चाचा ने परैया थाना क्षेत्र में आरोपी शिक्षक के खिलाफ मामला दर्ज कराया। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी के खिलाफ मामला दर्जकर शिक्षक को गिरफ्तार कर लिया।

मामला परैया थाना क्षेत्र का है। परैया थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली छात्रा हर दिन की तरह शनिवार को भी स्कूल गयी थी। शनिवार को विद्यालय का शिक्षक लड़की को लंच के दौरान बहलाकर स्कूल की छत पर ले गया। और उसके साथ दुष्कर्म किया। लड़की किसी तरह से शिक्षक से बचकर वापस अपनी कक्षा में आ गई। इस दौरान छात्रा को काफी चोटें भी आई।

विज्ञापन

पीड़िता स्कूल के बाद जब घर पहुंची, तो वह काफी डरी हुई थी। उसके शरीर पर चोट के निशान भी थे। छात्रा ने रोते-रोते घरवालों को पूरी बताई। विद्यालय के शिक्षक की हरकत से गुस्सायें परिजन ने विद्यालय में हंगामा किया। पीड़िता के चाचा ने परैया थाना क्षेत्र में आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पॉस्को एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ