Patna crime news: बिहार की राजधानी पटना में अपराध का ग्राफ लगातार बढ़ता जा रहा है। रविवार देर रात खगौल इलाके में एक और सनसनीखेज वारदात ने कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। डीएवी स्कूल के पास अज्ञात अपराधियों ने अजीत कुमार नामक एक व्यक्ति को गोलियों से भून डाला, जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई।
अजीत कुमार खगौल के लेखा नगर के निवासी थे और एक निजी स्कूल चलाते थे। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है।
पुलिस की तत्परता, SIT का गठन
घटना की जानकारी मिलते ही खगौल थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे क्षेत्र को घेर लिया। पुलिस ने FSL (फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी) टीम की मदद से घटनास्थल से साक्ष्य एकत्र किए। साथ ही आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। पश्चिमी पटना के नगर पुलिस अधीक्षक भानु प्रताप सिंह ने कहा खगौल थानांतर्गत डीएवी स्कूल के सामने एक व्यक्ति की हत्या अज्ञात अपराधियों द्वारा गोली मारकर किए जाने की सूचना प्राप्त हुई है। पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए मौके पर पहुंचकर फॉरेंसिक साक्ष्य संकलन किया गया है। CCTV फुटेज के माध्यम से अपराधियों की पहचान की जा रही है।”
उन्होंने आगे बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए विशेष जांच दल (SIT) का गठन कर दिया गया है, जो सभी पहलुओं पर बारीकी से जांच करेगी।
हत्या का कारण अभी तक अस्पष्ट
फिलहाल हत्या के पीछे के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है — चाहे वह व्यक्तिगत रंजिश हो, पेशे से जुड़ा विवाद या फिर कोई अन्य कारण। इस घटना ने एक बार फिर राजधानी पटना की कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं, जहां लगातार हो रही आपराधिक घटनाएं आम नागरिकों में असुरक्षा की भावना बढ़ा रही हैं।
जांच जारी है और पुलिस का दावा है कि जल्द ही अपराधियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
बढ़ती आपराधिक घटनाओ को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने भी अपने एक्स पोस्ट पर नीतीश सरकार पर तंज कसा है जिसमें उन्होंने लिखा है – पटना में हत्या, नालंदा में डबल मर्डर!! अपराधी मस्त, पुलिस पस्त! मुख्यमंत्री अचेत, अधिकारी जड़ और व्यवस्था निर्जीव! कहीं कोई किसी की सुनने वाला नहीं।
संबंधित खबरें
'अपनी खुद की पार्टी बनाऊंगा', JDU से निकाले जाने के बाद अनंत सिंह का ऐलान
19 hrs agoक्या रद्द होगी अनंत सिंह की विधायकी? JDU ने स्पीकर से की सिफारिश
23 hrs agoJDU से बाहर निकाले गए MLA अनंत सिंह, पार्टी विरोधी गतिविधियों पर हुआ एक्शन
1 day agoबिहार के सिवान में पटाखे बनाते वक्त घर में ब्लास्ट, 5 की मौत, SHO सस्पेंड
2 days agoबिहार का पहला एक्सप्रेस-वे, पटना से पूर्णिया का सफर होगा आसान
2 days ago4 राज्यों की 28 विधान परिषद सीटों पर मतदान जारी, 27 को आएंगे परिणाम
2 days agoबिहार में पीएम सूर्य घर योजना से बिजली बिल में बड़ी बचत
3 days agoBihar Pension News: 1.03 करोड़ पेंशनधारियों का जीवन प्रमाणीकरण पूरा
4 days agoवीबी-जी राम जी योजना के तहत बिहार के सभी 38 जिलों में काम पर लगी रोक हटी
4 days agoलॉरेंस बिश्नोई गैंग के रडार पर कैसे आया बिहार? दिल्ली से मुंबई तक नेटवर्क
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines