हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

शराब पीकर झंडा फहराने पहुंचा हेडमास्टर गिरफ्तार; गणतंत्र दिवस पर ऐसे उड़ाई नियमों की धज्जियां

Bihar School Drunk Headmaster Arrested on Republic Day: बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में गणतंत्र दिवस के मौके पर शराब पीकर झंडा फहराने वाले हेडमास्टर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन

Bihar School Drunk Headmaster Arrested on Republic Day: शराबबंदी वाले बिहार में खुलेआम शराबबंदी के कानून की धज्जियां उड़ाई जा रही हैं। ताजा मामला मुजफ्फरपुर जिले से गणतंत्र दिवस के मौके पर सामने आया है। यहां एक स्कूल के गणतंत्र दिवस समारोह में तब बवाल मच गया, जब शिक्षा के मंदिर में झंडा फहराने के दौरान पुलिस ने हेडमास्टर को ही गिरफ्तार कर लिया। दरअसल, स्कूल में गणतंत्र दिवस का झंडा फहराने वाले हेडमास्टर पूरी तरह से शराब के नशे में धुत्त थे। ये मामला बिहार में शराबबंदी के नियमों हालात को काफी अच्छे से बयां कर रहा है।

मुंह से आ रही थी शराब की बदबू

ये मामला बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के मीनापुर प्रखंड स्थित मध्य विद्यालय धर्मपुर का है। गिरफ्तार हेडमास्टर की पहचान संजय सिंह के रूप में हुई है, जो मध्य विद्यालय धर्मपुर पूर्वी में पिछले 3 साल से पोस्टेड हैं। बताया जा रहा है कि जब हेडमास्टर स्कूल में झंडा तोलन करने के लिए ध्वज के सामने खड़े हुए तो वह सीधे खड़े भी नहीं रह पा रहे थे। तिरंगे को सलामी देते हुए भी हेडमास्टर नशे की हालत में झूम रहे थे। कुछ लोगों ने यह भी बताया कि इस दौरान हेडमास्टर के मुंह से शराब की गंदी बदबू आ रही थी।

यह भी पढ़ें: Bihar में बंदर बना कातिल! छात्रा को छत से दिया धक्का, घर की लाडली ने तोड़ा दम

पुलिस ने तुरंत लिया एक्शन

हेडमास्टर की यह हालत देख ग्रामीणों ने तुरंत इसकी सूचना स्थानीय विधायक मुन्ना यादव और पुलिस को दी। जानकारी मिलने पर पुलिस ने तुरंत एक्शन लिया और मौके पर पहुंचकर नशे में धुत्त हेडमास्टर को गिरफ्तार कर लिया। जब पुलिस ने चेक किया तो पाया कि हेडमास्टर ने काफी अधिक मात्रा में शराब पी है। विधायक मुन्ना यादव ने बताया कि जानकारी मिली थी कि स्कूल का हेडमास्टर शराब के नशे में झंडा फहराने पहुंचा है, जिसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।

संबंधित खबरें

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें