बिहार में विधानसभा चुनाव से पहले सीएम पद को लेकर घमासान मचा है। एनडीए चुनाव सीएम नीतीश कुमार के नेतृत्व में लड़ेगी, चुनाव के बाद सीएम कौन होगा? इसको लेकर सियासी बयानबाजियों का दौर जारी है। आज सुबह आरजेडी प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने कहा कि बीजेपी का बिहार चुनाव को लेकर सीक्रेट प्लान सामने आ चुका है। चुनाव के बाद सम्राट चौधरी बिहार के सीएम बनेंगे। अब इस पूरे मामले पर डिप्टी सीएम समा्रट चौधरी का बयान सामने आया है।
नीतीश कुमार के नेतृत्व में एनडीए सरकार बनाएगी
डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने अब इस पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। सम्राट चौधरी ने कहा कि सीएम नीतीश कुमार के नेतृत्व में एनडीए सरकार चल रही है। आगे भी नीतीश कुमार के नेतृत्व में एनडीए सरकार बनाएगी। इस दौरान उन्होंने लालू यादव पर भी जमकर निशाना साधा। डिप्टी सीएम ने कहा कि लालू परिवार बताएं उन्होंने अपने राज में क्या काम किया? मैं लालू परिवार को चुनौती देता हूं कि वह किसी भी मामले में आकर हमसे बहस कर सकते हैं। सीएम नीतीश कुमार ने सड़कों का जाल बिछाया और बिजली की व्यवस्था को पूरी तरह ठीक किया।
ये भी पढ़ेंः ‘नीतीश को CM नहीं बनाएगी BJP…’, RJD बोली- हरियाणा CM ने लीक किया सीक्रेट प्लान
एनडीए सरकार की गिनाईं उपलब्धियां
सम्राट चौधरी यहीं नहीं रुके उन्होंने आगे कहा कि एनडीए राज में सीएम ने 23 अधिक विश्वविद्यालय खोलने का काम किया है। 30 से अधिक मेडिकल कॉलेज इस दौरान खुले। उन्होंने बिहार के लोगों से अपील की कि 5 साल और नीतीश कुमार को दीजिए जो भी लोग यहां से पलायन कर रहे हैं वे वापस आएंगे। वहीं मांझी की नाराजगी पर उन्होंने बयान देते हुए कहा कि गठबंधन में कोई नाराज नहीं है सभी लोगों को अपनी बात रखने का अधिकार है। वहीं तेजस्वी के बयान पर चौधरी ने कहा कि उनको दावा करने दीजिए।
ये भी पढ़ेंः बिहार चुनाव पर खड़गे-तेजस्वी की मुलाकात के सियासी मायने, किन मुद्दों पर होगी चर्चा?
संबंधित खबरें
पटना में दरोगा भर्ती के अभ्यर्थियों का प्रदर्शन, परीक्षा की तारीख की मांग
15 hrs agoबिहार की सियासत में एक साथ दिखेंगे दो सगे MLC भाई, पिता रह चुके हैं विधायक
17 hrs agoछठ पूजा के लिए दिल्ली से पटना के लिए चलेंगी 50 से ज्यादा लग्जरी बसें
21 hrs agoMLC चुनाव में 13 सीटों पर BJP का कब्जा, सपा का कमबैक; PK की धमाकेदार एंट्री
22 hrs agoपटना में अंडरग्राउंड रोड, कैबिनेट की बैठक में 43 प्रस्ताव मंजूर
1 day agoबिहार में सुधा का नेटवर्क होगा मजबूत, 4,800 नई समितियां गठित
1 day agoबिहार में भारी बारिश का अलर्ट, 50 KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं
1 day agoबिहार में 95.12% पेंशन लाभार्थियों की आधार सीडिंग पूरी, मधुबनी जिला आगे
1 day agoNDA बनाम 'INDIA' : MLC चुनाव में किसने कहां मारी बाजी; कौन हारा-कौन जीता?
1 day ago'क्या दुकान से वोट खरीदे थे?', MLC चुनाव के नतीजों पर अनंत सिंह का दर्द
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines