समस्तीपुर: बिहार के समस्तीपुर में अपराधियों के हौसले बुलंद हैं। 15 अगस्त को समस्तीपुर से बड़ी खबर सामने आई है, जहां देर रात छापामारी करने गए मोहनपुर ओपी के थानाध्यक्ष नंदकिशोर प्रसाद को अपराधियों ने गोली मार दी। गोली लगने के बाद उन्हें तुरंत एक निजी अस्पताल में एडमिट कराया था। हालात ज्यादा खराब होने पर उन्हें पटना रेफर किया गया। इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई है।
इस घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। पुलिस पर हमला करने वाले अपराधियों की तलाश अब तेज कर दी गई है। मवेशी तस्करो के खिलाफ छापेमारी करने गई पुलिस टीम पर शहवाजपुर बाईपास रोड के पास अपराधियों ने हमला कर दिया।
आंख के पास लगी गोली
दरअसल, मवेशी चोरी और लूट के मामले में मिले इनपुट के आधार पर मोहनपुर ओपी की पुलिस टीम छापा मारने गई थी। तभी अपराधियों ने पुलिस टीम पर बेखौफ अंदाज में गोलीबारी कर दी। थानाध्यक्ष को आंखे के पास गोली लगी थी। कार्रवाई के दौरान घटना स्थल से कार और एक आरोपी को भी गिरफ्तार किया गया है, जिससे पूछताछ की जा रही है।
समस्तीपुर एसपी विनय तिवारी ने दी ये जानकारी
समस्तीपुर एसपी विनय तिवारी के अनुसार, कुछ दिनों से भैंस चोरी की घटना मोहनपुर आपी क्षेत्र में बढ़ी हैं। कुछ दिन पहले नालंदा के एक गिरोह के कुछ सदस्यों को पकड़ा था। जिनकी निशानदेही पर पुलिस की टीम छापामारी करने गई थी। जहां पुलिस ने भैंस चोरों को पकड़ने का प्रयास किया तो उन्होंने पुलिस टीम पर ही गोलीबारी कर दी।
संबंधित खबरें
जीविका से जुड़कर मीना बनीं आत्मनिर्भर, केक कारोबार से संवारा भविष्य
6 hrs agoबिहार में मेडिकल कॉलेजों के लिए PPP मॉडल
1 day agoबिहार में 1 नवंबर से शुरू होगी धान खरीद, तय हो गया MSP रेट
1 day ago'नीतीश कुमार के साथ था और रहूंगा', JDU विधायक अनंत की दो टूक सफाई
1 day agoRJD सांसद सुधाकर सिंह को 5 करोड़ रुपये का मानहानि नोटिस, क्या है विवाद?
3 days agoबिहार के वैशाली नाव हादसे में चांदनी ने बचाई दो बच्चों की जान
3 days agoआरा में रिटायर्ड कस्टम अधिकारी की हत्या, जमीन विवाद का आरोप
3 days agoपिटठू बैग से निकले 36 लाख की चांदी के जेवर, गया जंक्शन पर अफसर रह गए दंग
3 days agoबिहार में बड़ा हादसा, नदी में डूबने से 11 बच्चों की मौत, मुआवजे का ऐलान
4 days agoBJP ने पार्टी के 2 नेताओं को 6 साल के लिए किया निष्कासित, जानिए वजह
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines