बिहार के सहरसा जिले से बड़ी खबर सामने आई है। यहां कुख्यात अपराधी जग्गा यादव पर जनलेवा हमला हुआ है। सोमवार देर रात को कुछ अज्ञात बाइक सवार अपराधियों ने जग्गा यादव को पेट में गोली मारकर फरार हो गए। अपराधियों ने जग्गा यादव पर उनके घर के गेट पर ही हमला किया। इस हमले में जग्गा यादव गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। परिजनों ने आनन-फानन में घायल जग्गा यादव को सूर्या क्लिनिक में भर्ती करवाया है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
जग्गा यादव पर जानलेवा हमला
घटना सदर थाना क्षेत्र के सदर अस्पताल चौक स्थित चिल्ड्रेन पार्क के पास की है। दरअसल, कुख्यात अपराधी जग्गा यादव सोमवार को देर रात अपने बड़े भाई के घर के दरवाजे पर खड़ा होकर बात कर रहा था। इस दौरान अचानक बाइक सवार अपराधी आए और दो फायरिंग की। इसमें एक गोली जग्गा यादव को पेट में लग गई। इससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया। वहीं, अपराधी घटना को अंजाम देकर मौके वारदात से फरार हो गए।
यह भी पढ़ें: तेजस्वी यादव फिर बने पिता, फेसबुक पर दिखाई बेटे की तस्वीर, कलह के बीच लालू परिवार से मिली गुड न्यूज
पुरानी रंजिश का है शक
घटना की सूचना मिलते ही सदर थाना अध्यक्ष सुबोध कुमार, हेडक्वाटर DSP 2 के पी सिंह, सदर SDPO आलोक कुमार मौके पर पहुंचे। पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। इस मामले को लेकर सदर सहरसा के SDPO आलोक कुमार ने बताया कि सदर थाना अध्यक्ष को रात 9.45 बजे सूचना मिली कि एक युवक को गोली मारी गई है। पुलिस की टीम जब घटनास्थल पर पहुंची, तब पता चला कि आशीष कुमार उर्फ जग्गा यादव को गोली लगी है। जख्मी जग्गा यादव को तुरंत सूर्या क्लिनिक में भर्ती कराया गया है। शुरुआत में यह पुरानी रंजिश का मामला लग रहा है। फिलहाल पुलिस इस मामले की जांच कर रही है। मालूम हो कि जग्गा यादव एक कुख्यात अपराधी है, जो कनरिया ओपी क्षेत्र के सुखासन गांव का रहने वाला है।
संबंधित खबरें
बिहार में बड़ा हादसा, नदी में डूबने से 11 बच्चों की मौत, मुआवजे का ऐलान
1 day agoBJP ने पार्टी के 2 नेताओं को 6 साल के लिए किया निष्कासित, जानिए वजह
2 days agoप्रह्लाद जोशी की मौजूदगी में सम्राट चौधरी का शिक्षा पर फोकस
3 days agoयूपी-बिहार से लेकर केरल तक बारिश का अलर्ट, इन राज्यों में आंधी की चेतावनी
6 days agoपटना से लखनऊ आ रही फ्लाइट पर गिरी आकाशीय बिजली, मची चीख पुकार
7 days agoचिराग पासवान के एक और विधायक पर गिरी गाज, ठेकेदार ने लगाया रंगदारी का आरोप
8 days agoसम्राट चौधरी ने ₹122 करोड़ के सासाराम बाईपास का किया लोकार्पण
8 days agoपटना में पुलिस कार्रवाई के डर से पुनपुन नदी में कूदे 60 लोग, 2 की मौत
8 days agoदिल्ली-यूपी, बिहार में कल कैसा रहेगा मौसम, IMD ने दिया राज्यों का अपडेट
11 days agoबिहार बन सकता है बाढ़ मुक्त राज्य! नितिन गडकरी ने CM सम्राट से मांगी मंजूरी
13 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines