Saharsa Crime News: बिहार के सहरसा में दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां मां और बेटी की हत्या कर दी गई। दोनों की लाशें सरकारी स्कूल के निर्माणाधीन कमरे से बरामद हुई हैं। शवों की हालत देख लोग आशंका जता रहे हैं कि उनके साथ रेप भी किया गया है। सदर थाना इलाके के रामजानकी चौक इलाके में मामला सामने आने के बाद लोगों में दहशत है। रविवार सुबह दोनों की लाशें मिलीं, जिसके बाद पुलिस को बुलाया गया। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजे हैं। अभी पुलिस कुछ भी बोलने से बच रही है। महिला अपनी बच्ची के साथ सुबह फूल तोड़ने के लिए स्कूल गई थी।
यह भी पढ़ें : बिहार में 4 मर्डर 1 सुसाइड का असली सच खौफनाक, ‘एक पुलिसवाली, करतूतें काली’
काफी देर तक नहीं लौटी तो परिजनों ने तलाश शुरू की। महिला का बेटा खोजते हुए स्कूल पहुंचा। कमरे के अंदर का हाल देख वह दंग रह गया। इसके बाद लोग भी इकट्ठे हो गए। दोनों की लाशों के पास ही फूल बिखरे मिले। लोगों में दबी जुबान से चर्चा है कि उनके साथ रेप किया गया है। दोनों ने विरोध किया तो आरोपियों ने मौत के घाट उतार दिया। जिस स्कूल में शव मिले हैं, वहां फूलों के पौधे नहीं हैं। बड़ा सवाल ये है कि दोनों यहां कैसे पहुंचीं? परिजनों के अनुसार बीते 3 दिन से दोनों अलसुबह फूल तोड़ने निकल जाती थीं।
मामले में मेडिकल एक्सपर्ट की मदद लेगी पुलिस
शरीर पर चोटों के निशान मिले हैं। मौके पर खून बिखरा मिला है। पुलिस बारीकी से मामले की जांच कर रही है। मौके से खून से सना चाकू बरामद किया गया है। Bihar पुलिस के अनुसार दोनों से रेप हुआ है या नहीं, पोस्टमार्टम के बाद खुलासा होगा। सदर एसडीपीओ आलोक कुमार ने बताया कि FSL और डॉग स्क्वॉड को बुलाकर जांच की गई है। एसपी हिमांशु ने भी मुआयना किया है। पुलिस के अनुसार फिलहाल रेप का मामला नहीं लग रहा है। मृतका के घर भी जांच की गई है। पुलिस मेडिकल एक्सपर्ट की मदद भी मामला सुलझाने के लिए लेगी।
यह भी पढ़ें : पटना में BJP नेता की गोली मारकर हत्या, बाइक सवार बदमाशों की ताबड़तोड़ फायरिंग
यह भी पढ़ें:बिहार में उत्पाद अधीक्षक ही निकला शराब माफिया, अब पुलिस कर रही तलाश
संबंधित खबरें
दिल्ली-पटना वंदे भारत में बढ़े 20 कोच, कई नई स्पेशल ट्रेनों का शेड्यूल जारी
4 hrs agoछठ से पहले बिहार के कर्मचारियों का महंगाई भत्ता बढ़ेगा
4 hrs agoबिहार विधान परिषद में भर्ती विवाद, सौ से ज्यादा कर्मचारियों की एंट्री बंद
1 day agoदिवाली-छठ पर यात्रियों को राहत, लखनऊ मंडल से चलेंगी 54 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें
1 day agoपटना में 3 शूटर मुठभेड़ में ढेर, भड़के लोगों का हंगामा, पुलिस का लाठीचार्ज
1 day ago8 महीने से सैलरी न मिलने पर कटोरा लेकर मांगी भीख मांगने बैठी सरकारी अधिकारी
1 day agoपटना के कोल्ड स्टोरेज में स्वास्थ्य विभाग की छापेमारी, एक्सपायर सामान बरामद
2 days agoचार बैग से निकला 10 करोड़ का गांजा, गया एयरपोर्ट पर दो महिलाएं गिरफ्तार
2 days agoबिहार में सड़क हादसे के घायलों को मिलेगा मुफ्त इलाज
3 days agoबिहार में 2030 तक विकास लक्ष्य पाने की तैयारी तेज
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines