Rupauli Assembly By polls Result: बिहार के पूर्णिया जिले में निर्दलीय उम्मीदवार पप्पू यादव का दबदबा है। उनके संसदीय क्षेत्र में ही रुपौली विधानसभा सीट आती है, जहां उपचुनाव के नतीजे सामने आ गए हैं। निर्दलीय उम्मीदवार शंकर सिंह ने बाजी मार ली, जबकि दूसरे नंबर पर जेडीयू और तीसरे नंबर पर आरजेडी की उम्मीदवार रहीं। इस उपचुनाव में सबकी निगाहें आरजेडी नेता बीमा भारती पर टिकी थीं, लेकिन उन्हें दो महीने के अंदर दूसरा झटका लगा। आइए जानते हैं कि लालू प्रसाद यादव की चहेरी बीमा भारती को बार-बार हार का सामना क्यों करना पड़ रहा है?
जानें उपचुनाव नतीजों के आंकड़े
रुपौली विधानसभा उपचुनाव में निर्दलीय उम्मीदवार शंकर सिंह ने 8246 वोटों से जनता दल (यूनाइटेड) के उम्मीदवार कलाधर प्रसाद मंडल को हरा दिया। शंकर सिंह को 68070 मत मिले हैं, जबकि कलाधर ने 59824 वोट प्राप्त किए। राष्ट्रीय जनता दल की उम्मीदवार बीमा भारती तीसरे पर नंबर रहीं। उन्हें 30619 वोट मिले हैं।
यह भी पढ़ें : Assembly By polls Result 2024: 7 राज्यों की 13 सीटों के नतीजे आए सामने, देखें कहां-कौन जीता?
लालू की चहेती हैं बीमा भारती
लोकसभा चुनाव 2024 से पहले बीमा भारती ने जेडीयू का साथ छोड़कर आरजेडी का दामन थाम लिया था। लालू प्रसाद यादव की चहेती बीमा भारती को पूर्णिया लोकसभा सीट से टिकट मिला, लेकिन निर्दलीय उम्मीदवार पप्पू यादव ने उन्हें हरा दिया। बीमा भारती के आरजेडी में शामिल होने से रुपौली विधानसभा सीट खाली हो गई थी। आरजेडी ने बीमा भारती पर फिर विश्वास जताया और रुपौली विधानसभा उपचुनाव में उम्मीदवार बनाया, लेकिन 2 महीने में लालू की चहेती दूसरा चुनाव हार गईं।
शंकर सिंह ने हार का लिया बदला
साल 2020 में शंकर सिंह ने लोजपा से रुपौली सीट से चुनाव लड़ा था, लेकिन उस समय जेडीयू उम्मीदवार के तौर पर बीमा भारती ने उन्हें हरा दिया था। साल 2005 में शंकर सिंह विधायक बने थे, लेकिन 8 महीने के बाद हुए चुनाव में बीमा भारती ने उन्हें पराजित कर दिया था। तबसे बीमा भारती का इस सीट पर दबदबा रहा और शंकर सिंह भी चुनाव लड़ते रहे।
यह भी पढ़ें : बिहार में JDU को हराने वाले शंकर सिंह कौन? निर्दलीय की टिकट पर जीते रुपौली उपचुनाव
जातीय समीकरण ने नहीं दिया साथ
आपको बता दें कि इस बार जातीय समीकरण इंडिया गठबंधन के पक्ष में नहीं रहा। आरजेडी और कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव में निर्दलीय उम्मीदवार पप्पू यादव को सपोर्ट नहीं किया था, इसलिए मुस्लिम और यादव वोटर इस बार लालू और तेजस्वी से नाराज थे। चर्चा यह भी है कि जब से बीमा भारती आरजेडी में शामिल हुईं, तब से उन्हें हार का सामना करना पड़ रहा है।
संबंधित खबरें
JDU से बाहर निकाले गए MLA अनंत सिंह, पार्टी विरोधी गतिविधियों पर हुआ एक्शन
4 hrs agoबिहार के सिवान में पटाखे बनाते वक्त घर में ब्लास्ट, 5 की मौत, SHO सस्पेंड
1 day agoबिहार का पहला एक्सप्रेस-वे, पटना से पूर्णिया का सफर होगा आसान
1 day ago4 राज्यों की 28 विधान परिषद सीटों पर मतदान जारी, 27 को आएंगे परिणाम
1 day agoबिहार में पीएम सूर्य घर योजना से बिजली बिल में बड़ी बचत
2 days agoBihar Pension News: 1.03 करोड़ पेंशनधारियों का जीवन प्रमाणीकरण पूरा
3 days agoवीबी-जी राम जी योजना के तहत बिहार के सभी 38 जिलों में काम पर लगी रोक हटी
3 days agoलॉरेंस बिश्नोई गैंग के रडार पर कैसे आया बिहार? दिल्ली से मुंबई तक नेटवर्क
3 days agoबिहार के तेलडीहा दुर्गा मंदिर में 15000 बकरों की बलि, 5000 बच्चों का मुंडन
3 days agoदिल्ली से पटना के लिए आज से शुरू हुई स्पेशल वंदे भारत, चेक करें रूट और समय
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines