Rosera (SC) Election Result 2025: रोसरा से बीजेपी के बीरेंद्र कुमार जीते, कांग्रेस के बृज किशोर रवि हारे
Author: News24 हिंदी
Nov 14, 2025 07:05 PM IST
Rosera (SC) Election Result 2025: रोसरा विधानसभा सीट से बीजेपी के बीरेंद्र कुमार जीत गए हैं. बीरेंद्र ने कांग्रेस के बृज किशोर रवि को हरा दिया है. इस बार बिहार में दो चरणों में वोटिंग हुई थी, जिसमें 6 नवंबर और 11 नवंबर को वोट डाले गए थे. ऐसे में आज फैसला आ गया और बीजेपी के बीरेंद्र कुमर विनर बन गए.
यहां पढ़ें बिहार की 243 सीटों के नतीजे
कौन-कौन था मैदान में?
बिहार की रोसरा (SC) विधानसभा सीट पर अगर उम्मीदवारों की बात करें तो इस सीट पर रोहित कुमार (JSP) और बीरेंद्र कुमार (BJP) के जबरदस्त मुकाबला देखने को मिला. साल 2020 के चुनावों की अगर बात करें तो इस सीट पर बीरेंद्र कुमार (BJP) को ही जीत मिली थी.
यहां पढ़ें 243 सीटों के नतीजे: ECI Bihar Chunav Result 2025 LIVE Updates
रोसरा (SC) विधानसभा सीट पर 2020 के नतीजे
| उम्मीदवार का नाम | पार्टी का नाम | वोट |
| बीरेंद्र कुमार | BJP | 87,163 |
| नागेन्द्र कुमार विकल | INC | 51,419 |
साल 2020 में अगर इस सीट के नतीजों की बात करें तो 2020 में बीरेंद्र कुमार (BJP) को 87,163 वोट मिले थे और जीत अपने नाम की थी. इसके अलावा नागेन्द्र कुमार विकल (INC) को 51,419 ही वोट मिल पाए थे और वो दूसरे नंबर पर रहे थे.
रोसरा (SC) विधानसभा सीट पर 2015 के नतीजे
| उम्मीदवार का नाम | पार्टी का नाम | वोट |
| डॉ. अशोक कुमार | INC | 85,506 |
| मंजू हजारी | BJP | 51,145 |
वहीं, अगर साल 2015 के चुनावों पर जाएं, तो 2015 में डॉ. अशोक कुमार (INC) को 85,506 वोट मिले थे और उन्होंने बड़े अंतर से जीत हासिल की थी. इस सीट पर दूसरे नंबर पर मंजू हजारी (BJP) रही थीं, जिन्हें 51,145 वोट मिले थे.
2025 के अन्य उम्मीदवार
साल 2025 के अन्य उम्मीदवारों की अगर बात करें तो इस सीट पर साल 2025 में अमित कुमार बैठा (BSP), ब्रज किशोर रवि (INC), देवेंद्र कुमार पासवान (BMP) और अन्य मैदान में हैं. देखने वाली बात होगी कि इस सीट पर किसकी सरकार बनेगी?
Live Updates
Rosera (SC) Election Result 2025: भाजपा के बीरेंद्र कुमार की पकड़ बरकरार
भारतीय जनता पार्टी के बीरेंद्र कुमार अभी भी पहले नंबर पर बने हुए हैं. बीरेंद्र ने अब तक 67006 वोट्स हासिल कर ली हैं.
Rosera (SC) Election Result 2025: बीरेंद्र कुमार कांग्रेस के बृज किशोर कितने आगे?
बिहार की रोसरा विधानसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी के बीरेंद्र कुमार कांग्रेस के बृज किशोर रवि से 19656 वोट्स आगे हैं.
Rosera (SC) Election Result 2025: रोसरा से बीजेपी के बीरेंद्र कुमार आगे
रोसरा विधानसभा सीट से बीजेपी के बीरेंद्र कुमार आगे हैं. बीरेंद्र को अब तक 4103 वोट्स मिले हैं. कांग्रेस के बृज किशोर रवि बीजेपी के बीरेंद्र से 1634 पीछे हैं.
Rosera (SC) Election Result 2025: रोसरा (SC) सीट पर मतगणना शुरू
बिहार की रोसरा विधानसभा सीट पर मतगणना शुरू हो गई है. रोहित कुमार (JSP) और बीरेंद्र कुमार (BJP) के बीच टक्कर है.
Rosera (SC) Election Result 2025: साल 2020 में कौन था विनर?
बिहार की रोसरा विधानसभा सीट पर साल 2020 में बीरेंद्र कुमार (BJP) को 87,163 वोट मिले थे और जीत अपने नाम की थी.
Rosera (SC) Election Result 2025: रोसरा (SC) विधानसभा सीट पर कब हुए थे चुनाव?
रोसरा (SC) विधानसभा सीट पर पहले चरण 6 नवंबर को चुनाव हुए थे. इस सीट पर रोहित कुमार (JSP) और बीरेंद्र कुमार (BJP) के जबरदस्त मुकाबला देखने को मिल रहा है.