Rohini Acharya Attack Tejashwi Yadav:लालू परिवार के भीतर छिड़ा घमासान बिहार की राजनीति में अब सार्वजनिक हो चुका है. राष्ट्रीय जनता दल (RJD) ने जैसे ही तेजस्वी यादव को पार्टी का राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया, तभी उनकी बहन रोहिणी ने एक्स पर पोस्ट कर तेजस्वी को ‘कठपुतली शहजादा’ करार देते हुए ताजपोशी मुबारक बताया. रोहिणी ने तेजस्वी की नियुक्ति को एक युग का अंत बताते हुए लिखा-
“सियासत के शिखर-पुरुष की गौरवशाली पारी का एक तरह से पटाक्षेप… ठकुरसुहाती करने वालों और ‘गिरोह-ए-घुसपैठ’ को उनके हाथों की ‘कठपुतली बने शहजादा’ की ताजपोशी मुबारक.”
यह भी पढ़ें: अपनों के निशाने पर तेजस्वी यादव? RJD की बैठक से पहले रोहिणी आचार्य ने ‘वो’ कहकर किसे घेरा?
एक्स पोस्ट में रोहिणी आचार्य के गंभीर आरोप
रोहिणी आचार्य का मानना है कि तेजस्वी स्वतंत्र निर्णय लेने के बजाय ‘बाहरी तत्वों’ और ‘चाटुकारों’ के इशारों पर काम कर रहे हैं.पार्टी में कुछ ऐसे ‘घुसपैठिए’ घुस आए हैं जो फासीवादी ताकतों के एजेंट के रूप में काम कर रहे हैं और ‘लालूवाद’ को खत्म करने पर तुले हैं. रोहिणी ने आरोप लगाया कि पार्टी के पुराने और सच्चे समर्थकों को हाशिए पर धकेला जा रहा है, जिसे उन्होंने समर्थकों के साथ ‘दुखद विश्वासघात’ बताया. रोहिणी ने सीधे तौर पर नेताओं से अपनी गलती सुधारने और “घुसपैठियों को बाहर निकालने की मांग की है. उन्होंने तीखा कटाक्ष करते हुए कहा कि यदि नेतृत्व अब भी चुप रहता है तो उनकी मिलीभगत साबित हो जाएगी.
सुबह किए ट्वीट में भी रोहिणी ने उठाए थे सवाल
रोहिणी आचार्य ने सुबह किए ट्वीट में भी बिना किसी का नाम लिए इशारों में तल्ख सवाल उठाए थे. पार्टी के हित की बात करने वालों के साथ दुर्व्यवहार, अभद्र आचरण और अमर्यादित भाषा का प्रयोग किया जा रहा है. जिम्मेदारी संभाल रहे व्यक्ति को सवालों से भागने की बजाय अपने गिरेबान में झांकना चाहिए. साथ ही हाशिए पर खड़े समाज और वंचितों के लिए संघर्ष करने वाले निस्वार्थ कार्यकर्ताओं का आह्वान करते हुए लिखा-जिसे लालू जी की राजनीतिक विरासत और विचारधारा को गर्व के साथ आगे ले जाने की परवाह होगी, वो पार्टी की बदहाली के लिए जिम्मेवार लोगों से सवाल करेगा और अंजाम की परवाह किए बिना अपनी आवाज उठाएगा.
यह भी पढ़ें: ‘समीक्षा छोड़ो, पहले ‘गिद्धों’ को ठिकाने लगाओ’, रोहिणी आचार्य ने फिर तेजस्वी यादव को दी सलाह
संबंधित खबरें
Bihar Pension News: 1.03 करोड़ पेंशनधारियों का जीवन प्रमाणीकरण पूरा
12 hrs agoवीबी-जी राम जी योजना के तहत बिहार के सभी 38 जिलों में काम पर लगी रोक हटी
12 hrs agoलॉरेंस बिश्नोई गैंग के रडार पर कैसे आया बिहार? दिल्ली से मुंबई तक नेटवर्क
14 hrs agoबिहार के तेलडीहा दुर्गा मंदिर में 15000 बकरों की बलि, 5000 बच्चों का मुंडन
15 hrs agoदिल्ली से पटना के लिए आज से शुरू हुई स्पेशल वंदे भारत, चेक करें रूट और समय
21 hrs agoबेगूसराय के प्राचीन मां दुर्गा मंदिर से जुड़ा है ढाका तक व्यापार का इतिहास
2 days agoबिहार के शिक्षकों के लिए बड़ा ऐलान, शिक्षा विभाग के अधीन होंगे नियोजित टीचर
2 days agoजीविका से जुड़कर मीना बनीं आत्मनिर्भर, केक कारोबार से संवारा भविष्य
3 days agoबिहार में मेडिकल कॉलेजों के लिए PPP मॉडल
4 days agoबिहार में 1 नवंबर से शुरू होगी धान खरीद, तय हो गया MSP रेट
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines