Road Material Looted In Jehanabad : बिहार (Bihar) में आपने अभी तक मछली, प्याज, शराब लूटने जैसी वारदातों के बार में सुना होगा लेकिन इस बार हैरान करने वाला मामला समाने आया है। हाल ही में बिहार में लोगों ने 3 किलो मीटर सड़क लूट ली। यह कारनामा बिहार के जहानाबाद में हुआ है। सड़क लूटते हुए ग्रामीणों का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जहानाबाद में जो सड़क चलने के लिए होती है उसे लूटने की लिए होड़ मची रही। वीडियो में दिखाई दे रहा है कि नई सड़क का निर्माण चल रहा है। इस निर्माण के साथ-साथ कुछ लोग उसका मैटेरियल लूटकर अपने घर ले जा रहे हैं। सीमेंट गिट्टी और रेत को मिलाकर बनाया गया मटेरियल सीमेंट क्रांक्रीट की सड़क के निर्माण के लिए डाला गया, जिसे उठाने में लोगों ने देरी नहीं की।
मखदूमपुर प्रखंड के औदान बिगहा गांव में हुई घटना
वीडियो मखदूमपुर प्रखंड के अंतर्गत औदान बिगहा गांव का बताया जा रहा है। गांव में मुख्यमंत्री सड़क ग्राम योजना के तहत रोड का निर्माण हो रहा है। हालांकि मौके पर सड़क की लूटखसोट की स्थिति को देखते हुए यह कहना मुश्किल है कि यह काम पूरा होगा या नहीं। गांव में सड़क जितनी बनी, लूट ली गई।
ग्रामीणों ने बताया कि तीन किलोमीटर लंबी सड़क का निर्माण होना है। तीन महीने पहले ही आरजेडी के विधायक सतीश कुमार दास ने इस सड़क के निर्माण का शुभारंभ किया था। इससे पहले भी विधायक की पहल पर निर्माण शुरू हुआ था, लेकिन पूरा नहीं हो सका था। बताया जाता है कि जब-जब निर्माण शुरू होता है, कुछ स्थानीय लोग मैटेरियल लूट लेते हैं और सड़क ही साफ कर डालते हैं।
सड़क पर बिछाया गया क्रांक्रीट उठाकर ले गए लोग
वीडियो में दिख रहा है कि कई लोग आराम से सड़क के लिए बिछाए गए क्रांक्रीट को उठाकर ले जा रहे हैं और कुछ लोग खड़े होकर तमाशा देख रहें हैं। हालांकि इस वीडियो पर कोई भी अधिकारी कुछ बोलने के लिए तैयार नहीं है।
संबंधित खबरें
बिहार विधान परिषद में भर्ती विवाद, सौ से ज्यादा कर्मचारियों की एंट्री बंद
12 hrs agoदिवाली-छठ पर यात्रियों को राहत, लखनऊ मंडल से चलेंगी 54 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें
13 hrs agoपटना में 3 शूटर मुठभेड़ में ढेर, भड़के लोगों का हंगामा, पुलिस का लाठीचार्ज
17 hrs ago8 महीने से सैलरी न मिलने पर कटोरा लेकर मांगी भीख मांगने बैठी सरकारी अधिकारी
1 day agoपटना के कोल्ड स्टोरेज में स्वास्थ्य विभाग की छापेमारी, एक्सपायर सामान बरामद
1 day agoचार बैग से निकला 10 करोड़ का गांजा, गया एयरपोर्ट पर दो महिलाएं गिरफ्तार
1 day agoबिहार में सड़क हादसे के घायलों को मिलेगा मुफ्त इलाज
2 days agoबिहार में 2030 तक विकास लक्ष्य पाने की तैयारी तेज
2 days agoपटना समेत 4 शहरों में शुरू होगी भारत टैक्सी, किराया और फायदे जानें
2 days agoबिहार में दो MLC की छिनेगी सदस्यता! भड़के RJD और जन सुराज, जाएंगे कोर्ट
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines