Upendra Kushwaha On Bihar Assembly Election 2025 : बिहार में इस साल के अंत में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। इसे लेकर राजनीतिक पार्टियां एक्टिव हो गईं और चुनाव में अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। इस बीच बिहार चुनाव से पहले राष्ट्रीय लोक मोर्चा के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ने एनडीए के सहयोगी दलों को आगाह किया है। उन्होंने कहा कि अगर उन्हें (उपेंद्र कुशवाहा को) नुकसान पहुंचेगा तो सभी सहयोगियों को भी नुकसान होगा।
राष्ट्रीय लोक मोर्चा के चीफ और राज्यसभा सांसद उपेंद्र कुशवाहा ने एनडीए के घटक दलों को आगाह करते हुए कहा कि कहीं बिहार विधानसभा चुनाव में लोकसभा चुनाव वाली स्थिति न बन जाए। उन्होंने काराकाट लोकसभा सीट का उदाहरण दिया। उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि लोकसभा चुनाव का अनुभव सबके सामने है। अगर काराकाट लोकसभा सीट से एनडीए का उम्मीदवार नहीं हारता तो अगल-बगल सीटों पर भी NDA नहीं हारता, ये स्पष्ट है।
यह भी पढ़ें : ‘NDA की मजबूती के लिए बिहार की 243 सीटों पर लड़ेंगे चुनाव’, चिराग पासवान का बयान
पीछे के अनुभव से सबक लेकर आगे की रणनीति बनाते हैं : उपेंद्र कुशवाहा
उन्होंने कहा कि आगे ऐसी स्थिति न आए, इसे लेकर अपने साथियों को सचेत करना चाहते हैं। आगे की कोई रणनीति बनाते हैं तो पीछे के अनुभव से सबक लेते हैं, ताकि आगे की रणनीति सही हो। स्वाभाविक तौर पर काराकाट से उपेंद्र कुशवाहा हारे तो NDA हारा, क्योंकि सभी एक ही नाव पर सवार हैं और मंच पर बैठे हैं। अगर गठबंधन टूटेगा तो हम अकेले थोड़े गिरेंगे, बगल वाले भी गिरेंगे।
जानें क्या है सीट शेयरिंग का फॉर्मूला?
बिहार एनडीए के घटक दलों में भाजपा, जेडीयू, लोजपा (रामविलास), हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा और राष्ट्रीय लोक मोर्चा शामिल हैं। सूत्रों के मुताबिक, सीट शेयरिंग के तहत भाजपा के खाते में 101-102 और जेडीयू के खाते में 102-103 सीटें आ सकती हैं। शेष बची सीटें एनडीए के घटक दलों के बीच में बंटेंगी। चिराग पासवान द्वारा 243 सीटों पर चुनाव लड़ने के दावे के बाद उपेंद्र कुशवाहा का यह बयान सामने आया है।
यह भी पढ़ें : बिहार में लोजपा रामविलास की चुनावी शंखनाद, 5 जिलों में ताबड़तोड़ रैलियां करेंगे चिराग पासवान
संबंधित खबरें
बिहार में बड़ा हादसा, नदी में डूबने से 11 बच्चों की मौत, मुआवजे का ऐलान
15 hrs agoBJP ने पार्टी के 2 नेताओं को 6 साल के लिए किया निष्कासित, जानिए वजह
1 day agoप्रह्लाद जोशी की मौजूदगी में सम्राट चौधरी का शिक्षा पर फोकस
3 days agoयूपी-बिहार से लेकर केरल तक बारिश का अलर्ट, इन राज्यों में आंधी की चेतावनी
5 days agoपटना से लखनऊ आ रही फ्लाइट पर गिरी आकाशीय बिजली, मची चीख पुकार
6 days agoचिराग पासवान के एक और विधायक पर गिरी गाज, ठेकेदार ने लगाया रंगदारी का आरोप
7 days agoसम्राट चौधरी ने ₹122 करोड़ के सासाराम बाईपास का किया लोकार्पण
7 days agoपटना में पुलिस कार्रवाई के डर से पुनपुन नदी में कूदे 60 लोग, 2 की मौत
8 days agoदिल्ली-यूपी, बिहार में कल कैसा रहेगा मौसम, IMD ने दिया राज्यों का अपडेट
10 days agoबिहार बन सकता है बाढ़ मुक्त राज्य! नितिन गडकरी ने CM सम्राट से मांगी मंजूरी
12 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines