RLJP ने जारी की 25 उम्मीदवारों की सूची, इन सीटों पर उतारे प्रत्याशी

Bihar elections: बिहार चुनाव में राष्ट्रीय लोकजनशक्ति पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पशुपति कुमार पारस और प्रदेश अध्यक्ष प्रिंस राज पासवान की तरफ से पहले चरण के विधानसभा चुनाव के लिए 25 उम्मीदवारों की सूची जारी की गई है.

Bihar elections, Bihar, Bihar Legislative Assembly, RLJP, Pashupati Kumar Paras, Chirag Paswan, बिहार चुनाव, बिहार, बिहार विधान सभा, आरएलजेपी, पशुपति कुमार पारस, चिराग पासवान

पशुपति कुमार पारस

Bihar elections: बिहार चुनाव में राष्ट्रीय लोकजनशक्ति पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पशुपति कुमार पारस और प्रदेश अध्यक्ष प्रिंस राज पासवान की तरफ से पहले चरण के विधानसभा चुनाव के लिए 25 उम्मीदवारों की सूची जारी की गई है. पार्टी के नेताओं का कहना है कि पार्टी ने बिहार के विभिन्न जिलों में सामाजिक न्याय, युवा भागीदारी और संगठन की मजबूती को ध्यान में रखते हुए उम्मीदवारों का चयन किया है.

इन सीटों पर की गई उम्मीदावारों की घोषणा

बिहार में विधान सभा चुनाव को लेकर आरएलजेपी ने अलौली (एससी) विधान सभा सीट से यशराज पासवान, खगडिया विधान सभा सीट से पूनम यादव, बेलदौर विधान सभा सीट से सुनीता शर्मा, साहेबपुर कमाल विधान सभा सीट से संजय कुमार यादव, बखरी विधान सभा सीट से नीरा देवी, सिकंदरा विधान सभा सीट से रामाधीन पासवान, राजपुर विधान सभा सीट से अमर पासवान, चेनारी विधान सभा सीट से सोनू कुमार नट, डुमराव विधान सभा सीट से मृत्‍युंजय कुशवाहा, बक्‍सर विधान सभा सीट से धर्मेन्‍द्र राम ( मेहतर ), आरा विधान सभा सीट से हरे कृष्‍ण पासवान और अरवल विधान सभा सीट से दिविया भारती को उतारा हैं.

महुआ विधान सभा सीट से शमसुज्‍जमा को दिया टिकट

इसके अलावा इमामगंज विधान सभा सीट से तपेश्‍वर पासवान, बराचट्टी विधान सभा सीट से शिव कुमार नाथ निराला, मोहनिया विधान सभा सीट से अनील कुमार, बरहरिया विधान सभा सीट से सुनील पासवान, कुढ़नी विधान सभा सीट से विनोद राय, बरूराज विधान सभा सीट से संजय पासवान, हरसिद्दी विधान सभा सीट से मदन पासवान, गरखा विधान सभा सीट से विगन मांझी, चिरैया विधान सभा सीट से शेख सलाउद्दीन खान, राजापाकर विधान सभा सीट से शिवनाथ कुमार पासवान, हाजीपुर (शहर) विधान सभा सीट से धनश्‍याम कुमार दाहा, वैशाली विधान सभा सीट से राम एकबाल कुशवाहा और महुआ विधान सभा सीट से शमसुज्‍जमा को चुनावी मैदान में उतारा हैं.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ