Bihar Elections: बिहार में होने वाले विधानसभा चुनाव के बीच RJD ने अपने ही पार्टी के नेताओं पर उम्मीदवार के विरूद्ध दल विरोधी आचरण, क्रियाकलाप में शामिल होने के आरोप में बड़ी कार्रवाई की है. RJD ने अपने 10 नेताओं को पार्टी से बाहर का रास्ता दिखा दिया है. सभी 10 नेताओं को पार्टी से 6 साल के लिए निष्काषित किया गया है. आजेडी पार्टी के राज्य मुख्यालय को मिली सूचना के आधार पर पार्टी द्वारा यह निर्णय लिया गया है.
इन लोगों को किया गया निष्कासित
जिन लोगों पर पार्टी की तरफ से एक्शन लिया गया है, उसमें RJD के विधायक और पूर्व विधायक सहित कई पदाधिकारी शामिल हैं. राजद की ओर से पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मंगनी लाल मंडल ने पत्र जारी कर इन नेताओं को पार्टी से 6 साल के लिए बाहर का रास्ता दिखाया है. पत्र के अनुसार, डेहर विधान सभा सीट से विधायक फतेह बहादुर सिंह, बिहार के नालांदा प्रदेश उपाध्यक्ष सतीश कुमार, बिहार शरीफ से मोहम्द सैययद नौसादुल नवी उर्फ पप्पू खां, कांटी से पूर्व विधायक मोहम्मद गुलाम जिलानी वारसी, गोपालगंज विधान सभा सीट से पूर्व विधायक मोहम्मद रियाजुल हक राजू, पूर्णियां के प्रदेश महासचिव अमोद कुमार मंडल, सिंहेश्वर से पार्टी सदस्य विरेन्द्र कुमार शर्मा, मधेपुरा से पार्टी सदस्य प्रणव प्रकाश, भोजपुर से प्रदेश महासचिव, महिला प्रकोष्ठ सह जिला परिषद सदस्य जिप्सा आनंद और भोजपुर से पार्टी सदस्य राजीव रंजन उर्फ पिंकू के नाम शामिल हैं.
इससे पहले 27 नेताओं के खिलाफ लिया था एक्शन
आरजेडी ने इससे पहले भी पार्टी विरोधी गतिविधियों के आरोप में 27 नेताओं के खिलाफ कार्रवाई की थी. जिसमें परसा विधायक छोटेलाल राय, महिला विंग की प्रदेश अध्यक्ष रहीं रितु जायसवाल, विधायक मोहम्मद कामरान और पूर्व विधायक राम प्रकाश महतो, अनिल साहनी, सरोज यादव और अनिल यादव समेत कुल 27 नेता शामिल थे. इन नेताओं पर भी पार्टी अनुशासन भंग करने और प्रतिद्वंद्वी उम्मीदवारों का समर्थन करने के आरोप में छह साल के लिए निष्कासित किया गया था.
यह भी पढ़ें- बिहार चुनाव से पहले तेजस्वी यादव का बड़ा एक्शन, 27 बागियों को RJD से निकाला
संबंधित खबरें
प्रह्लाद जोशी की मौजूदगी में सम्राट चौधरी का शिक्षा पर फोकस
1 hr agoयूपी-बिहार से लेकर केरल तक बारिश का अलर्ट, इन राज्यों में आंधी की चेतावनी
2 days agoपटना से लखनऊ आ रही फ्लाइट पर गिरी आकाशीय बिजली, मची चीख पुकार
3 days agoचिराग पासवान के एक और विधायक पर गिरी गाज, ठेकेदार ने लगाया रंगदारी का आरोप
4 days agoसम्राट चौधरी ने ₹122 करोड़ के सासाराम बाईपास का किया लोकार्पण
4 days agoपटना में पुलिस कार्रवाई के डर से पुनपुन नदी में कूदे 60 लोग, 2 की मौत
4 days agoदिल्ली-यूपी, बिहार में कल कैसा रहेगा मौसम, IMD ने दिया राज्यों का अपडेट
7 days agoबिहार बन सकता है बाढ़ मुक्त राज्य! नितिन गडकरी ने CM सम्राट से मांगी मंजूरी
9 days agoलड़के को पीटा, लड़की से बदसलूकी... बिहार का एक और VIDEO वायरल, 2 अरेस्ट
11 days ago50 लाख के जेवर, एक करोड़ कैश… पटना के अफसर दंपति पर रेड, मिला खजाना
11 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines