Lalu Yadav Kidney Transplant: राष्ट्रीय जनता दल (राजद) सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव किडनी ट्रांसप्लांट के लिए अपने छोटे बेटे तेजस्वी यादव और परिवार के अन्य सदस्यों के साथ सिंगापुर रवाना हो गए हैं। 74 वर्षीय लालू यादव पिछले महीने सिंगापुर से लौटे थे जहां वे किडनी की समस्या के इलाज के लिए गए थे।
दिसंबर के पहले हफ्ते में होगा ऑपरेशन
शुरुआती जांच के बाद डॉक्टरों ने दिसंबर के पहले हफ्ते में किडनी ट्रांसप्लांट के लिए ऑपरेशन की बात कही है। राजद नेता तेजस्वी यादव ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा, “हमें पूरा विश्वास है कि ऑपरेशन सफल होगा और उनके शुभचिंतकों ने उनके शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना की है।”
बता दें कि चारा घोटाला मामले में दोषी करार दिए गये लालू यादव जमानत पर हैं। वे इलाज के लिए दिल्ली और रांची में कई बार अस्पताल में भर्ती हो चुके हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, लालू यादव मधुमेह, रक्तचाप और गुर्दे की समस्याओं सहित कई बीमारियों से पीड़ित हैं।
बेटी रोहिणी डोनेट करेंगी किडनी
बीमार राजद प्रमुख लालू यादव की सिंगापुर में रहने वाली बेटी रोहिणी आचार्य अपने पिता को किडनी डोनेट करेंगी। इससे पहले नवंबर में रोहिणी आचार्य ने एक सोशल मीडिया पोस्ट पर स्पष्ट किया था कि वह अपनी एक किडनी अपने पिता को दान करेंगी।
एक लंबे पोस्ट में रोहिणी ने लिखा था कि वह अपने पिता को केवल मांस का एक छोटा सा टुकड़ा दे रही हैं। रोहिणी ने लिखा, “मैं पापा के लिए कुछ भी कर सकती हूं। दुआ कीजिए कि सब ठीक हो जाए और पापा एक बार फिर आपकी आवाज उठाएं।”
संबंधित खबरें
पटना में पुलिस कार्रवाई के डर से पुनपुन नदी में कूदे 60 लोग, 2 की मौत
3 hrs agoदिल्ली-यूपी, बिहार में कल कैसा रहेगा मौसम, IMD ने दिया राज्यों का अपडेट
2 days agoबिहार बन सकता है बाढ़ मुक्त राज्य! नितिन गडकरी ने CM सम्राट से मांगी मंजूरी
4 days agoलड़के को पीटा, लड़की से बदसलूकी... बिहार का एक और VIDEO वायरल, 2 अरेस्ट
6 days ago50 लाख के जेवर, एक करोड़ कैश… पटना के अफसर दंपति पर रेड, मिला खजाना
6 days agoबिहार के बेगूसराय में लड़की के साथ होटल में रेप, 2 आरोपी गिरफ्तापर
6 days agoभारत के कई राज्यों में बारिश का अलर्ट, दिल्ली-NCR में कल कैसा रहेगा मौसम?
6 days agoसम्राट चौधरी ने शुरू किया ‘आंगन का मिलन’, बच्चों के पोषण और शिक्षा पर जोर
6 days agoसीएम सम्राट चौधरी ने शुरू किया ‘आंगन का मिलन’ कार्यक्रम
6 days agoMLC चुनाव: BJP ने बिहार से 4 व यूपी से 6 सीटों पर प्रत्याशियों का किया ऐलान
7 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines