RJD Leader shot in Bihar: बिहार में मुंगेर स्थित सफियाबाद हवाई अड्डा में राजद के कद्दावर नेता प्रदेश महासचिव पंकज यादव को मॉर्निंग वॉक के दौरान बाइक सवार तीन अपराधियों ने दौड़ाकर गोली मार दी। मामला कासिम बाजार थाना क्षेत्र का है। पंकज यादव हर रोज की तरह मुंगेर हवाई अड्डा क्षेत्र में सुबह 5 बजे मॉर्निंग वॉक के लिए निकले हुए थे। इसी दौरान पहले से घात लगाकर बैठे अपराधियों ने उन पर फायरिंग शुरू कर दी, जिसमें एक गोली पंकज यादव के सीने में लगी।
गंभीर हालत में राजद नेता को मुंगेर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस कार्रवाई में जुट गयी है। हालांकि प्रदेश महासचिव को गोली मारे जाने के बाद से राजद नेताओं में काफी आक्रोश है। पार्टी नेताओं ने आरोप लगाया है कि मुंगेर पुलिस प्रशासन क्राइम कंट्रोल करने में नाकाम रहा है। जिले में लगातार हत्याओं का दौर जारी है।
कानून व्यवस्था के मुद्दे पर हमलावर हैं तेजस्वी
बिहार में कानून व्यवस्था के मुद्दे पर राष्ट्रीय जनता दल के नेता तेजस्वी यादव लगातार मुखर हैं। पार्टी ने इसी मुद्दे पर राजभवन मार्च भी किया था। वहीं सोशल मीडिया पर तेजस्वी पिछले कुछ दिनों से लगातार बिहार में अपराध की घटनाओं को गिना रहे हैं।
26 सितंबर को ट्वीट करते हुए तेजस्वी यादव ने बिहार में अपराध की 57 घटनाओं को गिनाया था। इसके अगले दिन तेजस्वी यादव ने रेप की घटनाओं को गिनाया। आरजेडी नेता ने लिखा कि सुशासन के दुशासन से निजात की आस लगाती है। आज द्रौपदी चिल्लाती है।
संबंधित खबरें
JDU से निकाले जाने के बाद अब अनंत सिंह के पास क्या हैं विकल्प?
11 hrs agoअनंत सिंह के खिलाफ एक और बड़ा एक्शन, पार्टी-विधायकी के बाद छिनेगा सरकारी घर
12 hrs ago4 राज्यों में बारिश और तेज हवा, चक्रवात अर्नब का UP-बिहार में भी दिखेगा असर
18 hrs ago'अपनी खुद की पार्टी बनाऊंगा', JDU से निकाले जाने के बाद अनंत सिंह का ऐलान
1 day agoक्या रद्द होगी अनंत सिंह की विधायकी? JDU ने स्पीकर से की सिफारिश
1 day agoJDU से बाहर निकाले गए MLA अनंत सिंह, पार्टी विरोधी गतिविधियों पर हुआ एक्शन
2 days agoबिहार के सिवान में पटाखे बनाते वक्त घर में ब्लास्ट, 5 की मौत, SHO सस्पेंड
3 days agoबिहार का पहला एक्सप्रेस-वे, पटना से पूर्णिया का सफर होगा आसान
3 days ago4 राज्यों की 28 विधान परिषद सीटों पर मतदान जारी, 27 को आएंगे परिणाम
3 days agoबिहार में पीएम सूर्य घर योजना से बिजली बिल में बड़ी बचत
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines