बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर नेता मैदान में हैं लेकिन कई दिलचस्प मामले सामने आ रहे हैं. कई उम्मीदवार टिकट कटने से नाराज दिखाई दिए तो कुछ नामांकन रद्द होने के बाद मीडिया के सामने रोते दिखाई दिए. मोहनिया विधानसभा में राजद उम्मीदवार का नामांकन रद्द कर दिया गया, इससे वह मीडिया के सामने रोती दिखाई दीं. उनका कहना था कि दिल्ली से लगातार अधिकारियों पर दबाव बनाया जा रहा है.
आरजेडी नेता श्वेता सुमन मीडिया से बात करते हुए रो पड़ीं. उन्होंने दावा किया कि मोहनिया विधानसभा क्षेत्र से उनकी उम्मीदवारी रद्द कर दी गई है. अपनी उम्मीदवारी रद्द होने का दावा करते हुए, राजद नेता श्वेता सुमन का कहना है कि दिल्ली से लगातार आरओ और सीओ पर दबाव बनाया जा रहा था. उन्हें यह निर्णय लेने के लिए मजबूर किया गया. उन्होंने कहा कि वे असहाय हैं, भाजपा, पीएम मोदी और अमित शाह दबाव डाल रहे थे. और कौन दबाव डाल रहा होगा?
आरजेडी नेता ने कहा कि मैं निश्चित रूप से अदालत जाऊंगी. यहां से भाजपा उम्मीदवार संगीता ने अधिसूचना की तारीख के बाद अपना जाति प्रमाण पत्र जमा किया, उन्होंने इसे 13 अक्टूबर को जमा किया लेकिन चूंकि वह भाजपा से हैं, इसलिए कुछ नहीं किया जाएगा.
मोहनिया से RJD प्रत्याशी श्वेता सुमन के नामांकन रद्द होने के बाद निर्दलीय उम्मीदवार रवि शंकर पासवान को RJD ने समर्थन किया है. दरअसल RJD डैमेज को कंट्रोल करने में जुटी है. RJD के सिंबल पर चुनाव लड़ रही श्वेता सुमन का आज ही नामांकन रद्द हुआ और NDA को इसका फायदा ना पहुंचे इसके लिए RJD ने पूर्व सांसद छेदी पासवान के बेटे और मोहनिया से निर्दलीय उम्मीदवार रवि शंकर पासवान को अपना समर्थन दे दिया है.
रविशंकर पासवान ने लालू-तेजस्वी से मुलाक़ात की है. मुलाक़ात के बाद RJD ने अधिकारिक तौर पर इसका एलान किया है.
संबंधित खबरें
बिहार में दो MLC की छिनेगी सदस्यता! भड़के RJD और जन सुराज, जाएंगे कोर्ट
22 hrs agoबिहार में अमीरों से 125 यूनिट मुफ्त बिजली छोड़ने की अपील
22 hrs agoबिहार में खुलेंगे 100 फ्रेश कैच कियोस्क, सीएम सम्राट ने किया उद्घाटन
1 day agoदिल्ली में INDIA की महारैली के बीच पटना में कांग्रेस दफ्तर पर पुलिस की रेड
1 day agoछठ घाट सजेंगे मधुबनी पेंटिंग से, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
2 days agoPM मोदी का यूपी वालों को तोहफा, जल्द इन रूटों पर फर्राटा भरेगी बुलेट ट्रेन
2 days agoआनंद विहार, छपरा, मऊ और गोरखपुर के लिए शुरू हुईं 3 स्पेशल ट्रेनें; देखें
2 days ago'परिवार विरोध, कोर्ट ने दी मंजूरी', जन्न और नेहा की अनोखी शादी की दास्तां
2 days agoबिहार में महंगा हुआ नया बिजली कनेक्शन, 1 नवंबर से नई दरें लागू; चेक करें
3 days agoबिहार में स्कूलों और बच्चों के विकास पर खर्च होगा CSR फंड
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines