RJD President Lalu Prasad Yadav, पटना: लंबे समय से राजनीति से दूर रहे राष्ट्रीय जनता दल अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव किडनी ट्रांसप्लांट के बासद एक बार फिर पुराने अंदाज में लौट आए हैं। लालू यादव न सिर्फ राजनैतिक कार्यक्रमों में शामिल हो रहे हैं, बल्कि इंज्वाय करने में भी कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं। इसी बीच एक वीडियो सामने आया है, जिसमें लालू यादव को अपने पसंदीदा लौंडा नाच को इंज्वाय करते देखा जा सकता है।
गौरतलब है कि चारा घोटाले में सजायाफ्ता एवं राष्ट्रीय जनता दल प्रमुख लालू प्रसाद यादव का दिसंबर 2022 में सिंगापुर से किडनी ट्रांसप्लांट हुआ था। इसके चलते लगभग सात महीने से भी ज्यादा वक्त तक बिहार की राजनीति से दूर रहे। अब जैसे-जैसे उनकी सेहत में सुधार हो रहा है, वह एक बार फिर से अपने पुराने अंदाज में लोगों के बीच नजर आने लग गए हैं। पिछले कुछ दिनों से उनके फिर से कई अलग-अलग रूप देखने को मिले हैं। कभी लालू यादव पटना के एक रेस्टोरेंट में राजस्थानी थाली का आनंद लेते दिखे तो कभी पुराने सहयोगियों के साथ पटना के मरीन ड्राइव तो कभी डाकबंगला चौराहे तो कभी सोनपुर तो कभी अपने पैतृक गांव तो कभी अपने ससुराल में पुरानी यादों को ताजा करते नजर आए।
पूरी तरह से स्वस्थ नहीं होने के बावजूद थोड़े ही दिन पहले लालू यादव का बैडमिंटन में भी दो-दो हाथ करते का एक वीडियो वायरल हुआ था। इसके बाद अब लालू यादव अपने मित्रों के साथ लौंडा नाच देखते दिखाई पड़े। इस बात में कोई दो राय नहीं कि लालू प्रसाद यादव के घर पर महफिल जमना आम बात है। हाल ही में 19 सितंबर को आयोजित ऐसे ही एक कार्यक्रम का वीडियो सोशल मीडिया के जरिये सामने आया है। राबड़ी देवी के पटना स्थित आवास पर सांस्कृतिक कार्यक्रम में लालू यादव के साथ वरिष्ठ नेता शिवानंद तिवारी, उदय नारायण चौधरी सहित उनके कई करीबी भी शामिल हुए। साथ ही उनके पुत्र तेजप्रताप यादव भी मौजूद रहे।
संबंधित खबरें
दिल्ली-पटना वंदे भारत में बढ़े 20 कोच, कई नई स्पेशल ट्रेनों का शेड्यूल जारी
22 hrs agoछठ से पहले बिहार के कर्मचारियों का महंगाई भत्ता बढ़ेगा
23 hrs agoबिहार विधान परिषद में भर्ती विवाद, सौ से ज्यादा कर्मचारियों की एंट्री बंद
1 day agoदिवाली-छठ पर यात्रियों को राहत, लखनऊ मंडल से चलेंगी 54 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें
1 day agoपटना में 3 शूटर मुठभेड़ में ढेर, भड़के लोगों का हंगामा, पुलिस का लाठीचार्ज
2 days ago8 महीने से सैलरी न मिलने पर कटोरा लेकर मांगी भीख मांगने बैठी सरकारी अधिकारी
2 days agoपटना के कोल्ड स्टोरेज में स्वास्थ्य विभाग की छापेमारी, एक्सपायर सामान बरामद
2 days agoचार बैग से निकला 10 करोड़ का गांजा, गया एयरपोर्ट पर दो महिलाएं गिरफ्तार
3 days agoबिहार में सड़क हादसे के घायलों को मिलेगा मुफ्त इलाज
3 days agoबिहार में 2030 तक विकास लक्ष्य पाने की तैयारी तेज
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines