'डर को डराने वाले हैं… तेजस्वी आने वाले हैं', चुनाव से पहले RJD का नया गाना लॉन्च

राजद पार्टी ने नया गाना लॉन्च किया है। जिसमें तेजस्वी को लेकर सराहना की गई है और नीतीश सरकार पर निशाना साधा गया है। पढ़ें सौरव कुमार की रिपोर्ट..

Tejashwi Yadav

आगामी विधानसभा चुनाव से पहले राजद पार्टी ने नया गाना लॉन्च किया है। इस गाने में बिहार सरकार पर तंज कसा गया है और तेजस्वी को लेकर तारीफ के पुल बांधे गए हैं। इस गाने में बताया गया है कि डर को डराने वाले है तेजस्वी आने वाले है 20 साल की इस भ्रष्ट सरकार ने बिहार और बिहारियों को सिर्फ डर दिया है।

विज्ञापन

डर बेरोजगारी का, डर पलायन का, डर बाढ़ का, डर सपनों के टूटने का, डर बच्चों की पढ़ाई छूटने का, डर इलाज न करा पाने का, डर न्याय न मिलने का, डर घूसखोरों का, डर रिश्वतखोरों का, डर अफसरशाही का, डर भ्रष्टाचार का है।

विज्ञापन

बिहार की 14 करोड़ जनता इस बात की गवाह है कि ये जो डर आज हर घर हर जीवन में इस सरकार ने पहुंचाया है। आने वाला चुनाव इस डर को डराने का चुनाव है और बिहार की धरती से इस डर को भगाने का चुनाव है। बिहार को तेजस्वी जी के 17 महीनों वाले प्रगति और तरक्की वाला खुशहाल शासन चाहिए। हर हाल में चाहिए।

वोटर अधिकार यात्रा

तेजस्वी यादव वोटर अधिकार यात्रा के लिए पटना से निकले हैं। आज से तेजस्वी यादव ने वोटर्स अधिकार यात्रा की शुरुआत शेखपुरा से की है। शाम से इस यात्रा में राहुल गांधी शामिल होंगे। तेजस्वी यादव ने कहा की लोगों का पूरा समर्थन और आशीर्वाद मिल रहा है।

विज्ञापन

यह यात्रा ऐतिहासिक यात्रा होने जा रही है और भाजपा के लोग, चुनाव आयोग के लोग डरे हुए हैं। क्योंकि उनका पर्दाफाश हुआ है और आने वाले दिनों में मौजूदा सरकार को मुंहतोड़ जवाब देगी।

नीतीश सरकार पर हमला

नीतीश सरकार कुछ भी करें, लेकिन कुछ होने वाला नहीं है। बिहार की जनता अब उनकी असलियत को पहचान चुकी है। बिहार में कोई निवेश नहीं कर रहा है और कारखाना नहीं है। राज्य के लोग परेशान है और हताश भी हैं। इस राज्य में अब लोग चाहते हैं कि खटारा सरकार से मुक्ति मिले और एक नया बिहार बनाया जाए।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ