वक्फ बिल को लेकर पूरे देश में सियासी संग्राम छिड़ गया है। विपक्षी पार्टियां जोर-शोर से इस बिल का विरोध कर रही हैं। वहीं बिहार में भी राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। नीतीश कुमार की पार्टी JDU ने बिल को समर्थन दिया, जिसे लेकर बिहार की विपक्षी पार्टी राष्ट्रीय जनता दल (RJD) मुखर हो गई है। RJD ने नीतीश का नया पोस्टर जारी करते हुए उन्हें गिरगिट करार दिया है।
पोस्टर पर लिखे विवादित बोल
RJD ने यह पोस्टर पूर्व सीएम राबड़ी देवी के घर पर लगाया है। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर धड़ल्ले से वायरल हो रहा है। इस पोस्टर पर लिखा है कि गिरगिट रंग बदलता था, ये तो उससे भी ज्यादा स्पीड से रंग बदलने वाले निकले। इफ्तार दे कर ठगने वाले, ईद में टोपी पहनकर टोपी पहनाने वाले, वक्फ पर धोखा दिया, NRC पर भी वही किया। सब याद रखा जाएगा, अब जनता चुनाव में सबक सिखाएगी।
नीतीश के 3 रूप
RJD के इस पोस्टर में नीतीश कुमार को अलग-अलग ड्रेस में दिखाया गया है। सबसे आगे वो राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ (RSS) की ड्रेस पहनकर खड़े हैं। इसके पीछे उन्होंने भगवा कपड़े पहने हैं तो सबसे आखिर में उन्हें इफ्तार पार्टी के कपड़ों में दिखाया गया है। नीतीश के इस पोस्टर को लेकर बिहार की सियासत में हलचल तेज हो गई है।
वक्फ बिल पर हंगामा
बता दें कि वक्फ संशोधन विधेयक 2024 को लेकर विपक्ष को उम्मीदें थी कि नीतीश NDA का साथ नहीं देंगे। मगर JDU सांसदों ने भी कुछ शर्तों के साथ इस बिल को समर्थन दे दिया। यही वजह है कि अब बिहार में नीतीश को मुस्लिम विरोधी दिखाने की कोशिश की जा रही है।
यह भी पढ़ें- नीतीश को झटका देने वाले शहनवाज मलिक कौन? वक्फ बिल के मुद्दे पर इस्तीफा
संबंधित खबरें
पटना में दरोगा भर्ती के अभ्यर्थियों का प्रदर्शन, परीक्षा की तारीख की मांग
9 hrs agoबिहार की सियासत में एक साथ दिखेंगे दो सगे MLC भाई, पिता रह चुके हैं विधायक
12 hrs agoछठ पूजा के लिए दिल्ली से पटना के लिए चलेंगी 50 से ज्यादा लग्जरी बसें
15 hrs agoMLC चुनाव में 13 सीटों पर BJP का कब्जा, सपा का कमबैक; PK की धमाकेदार एंट्री
16 hrs agoपटना में अंडरग्राउंड रोड, कैबिनेट की बैठक में 43 प्रस्ताव मंजूर
1 day agoबिहार में सुधा का नेटवर्क होगा मजबूत, 4,800 नई समितियां गठित
1 day agoबिहार में भारी बारिश का अलर्ट, 50 KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं
1 day agoबिहार में 95.12% पेंशन लाभार्थियों की आधार सीडिंग पूरी, मधुबनी जिला आगे
1 day agoNDA बनाम 'INDIA' : MLC चुनाव में किसने कहां मारी बाजी; कौन हारा-कौन जीता?
1 day ago'क्या दुकान से वोट खरीदे थे?', MLC चुनाव के नतीजों पर अनंत सिंह का दर्द
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines