हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CycloneTiger ShroffGyanesh KumarBigg Boss 20

नीतीश कुमार ने इस्तीफे पर खुद नहीं किए साइन? RJD एमएलसी ने क्यों उठाया सवाल

बिहार में नीतीश कुमार ने विधान परिषद से इस्तीफा दे दिया है। अब इस्तीफे पर ही विवाद शुरू हो गया है। विपक्ष यानी आरजेडी ने नीतीश कुमार के इस्तीफे की असलियत पर ही सवाल उठा दिया है। पढ़िए पूरी रिपोर्ट।

विज्ञापन

बिहार में राजनीतिक उठापटक थमने का नाम नहीं ले रही है। सीएम नीतीश कुमार के राज्य सभा जाने के फैसले से लेकर अभी तक बिहार में राजनीतिक गलियारों में हलचल चल रही है। राज्य सभा के लिए निर्वाचित होने के बाद बीते दिन नीतीश कुमार ने बिहार विधान परिषद से इस्तीफा दे दिया है। अब इस्तीफे पर बवाल शुरू हो गया है। आरजेडी के एमएलसी सुनील सिंह ने नीतीश के इस्तीफे पर हस्ताक्षर की जांच की मांग की है। फेसबुक पर एमएलसी ने आरोप लगाते हुए एक पोस्ट लिखी।

बता दें कि 30 मार्च को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने एमएलसी के पद से इस्तीफा दे दिया। नीतीश कुमार अभी केवल बिहार के सीएम बने हुए हैं। इस्तीफे के बाद बिहार के नए सीएम की चर्चा तेज हो गई है। इसी बीच विपक्ष ने नीतीश के इस्तीफे की असलियत पर ही सवाल उठा दिया है।

यह भी पढ़ें: नीतीश कुमार ने 20 साल बाद विधान परिषद से ली विदाई, BJP अध्यक्ष नितिन नबीन ने भी दिया

विज्ञापन

आरजेडी के एमएलसी सुनील सिंह ने मंगलवार को फेसबुक पोस्ट करते हुए नीतीश के इस्तीफे पर सवाल उठाया है। एमएलसी सुनील कुमार सिंह ने फेसबुक पोस्ट में लिखा है कि छोटे पद का भी इस्तीफा ऑथराइज्ड पर्सन के सामने देना होता है। अतः जांच होनी चाहिए कि इस्तीफा पत्र पर हस्ताक्षर असली है या नकली।

दरअसल, सारा मामला तब शुरू हुआ जब विधान परिषद में नीतीश कुमार का इस्तीफा पत्र लेकर जेडीयू के एमएलसी संजय गांधी पहुंचे थे। इस्तीफा देने स्वयं नीतीश कुमार नहीं पहुंचे थे। बस इसी बात के आधार पर आरजेडी ने नीतीश के इस्तीफे पर सवाल उठाया है।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें: नीतीश कुमार आज देंगे विधान परिषद से इस्तीफा, JDU कार्यकर्ताओं के विरोध के बावजूद लिया ब

संबंधित खबरें

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Raghav Tiwari

राघव तिवारी न्यूज24 में शिफ्ट हेड की भूमिका निभा रहे हैं। यहां टीम प्रबंधन के साथ नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, क्राइम आदि की खबरें भी कवर करते हैं। इससे पहले ये अमर उजाला, नईदुनिया, नवभारत टाइम्स (NBT) और हिंदुस्तान जैसे प्रतिष्ठित अखबारों में रिपोर्टिंग कर चुके हैं। देवभूमि उत्तराखंड, इंदौर, नोएडा, कानपुर समेत देश के विभिन्न हिस्सों में काम करने की वजह से राघव भिन्न-भिन्न कल्चर, खानपान, व्यवहार, जरूरत की समझ रखते हैं। राघव तिवारी ने कानपुर विश्वविद्यालय से पत्रकारिता एवं जनसंचार में पोस्ट ग्रेजुएशन की शिक्षा पूरी की है। शिकायत और सुझाव के लिए स्वागत है- Mail ID: raghav.tiwari@bagconvergence.in Contact No. 8840671098
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola